(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा 2023 - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1 - (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल)

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा



(Download) UPSC Mains 2023 General Studies Question Paper: 

सामान्य अध्ययन-I (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल ) 



  • Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (सामान्य अध्ययन-1) (Paper-1)

  • साल Year: 2023

  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 16-09-2023

Q1.प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)  10 Marks

Q2. महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था ? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q3. विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए)10 Marks

Q4.उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q5.आज विश्व ताजे जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q6.फियॉर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q7. दक्षिण-पश्चिम मानसून भोजपुर क्षेत्र में 'पुरवैया' (पूर्वी) क्यों कहलाता है? इस दिशापरक मौसमी पवन प्रणाली ने क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को कैसे प्रभावित किया है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q8. क्या आप सोचते हैं कि, आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है? (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q9.  भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q10.  बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिए) 10 Marks

Q11.वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या है? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q12. सल्तनत काल के दौरान किये गये बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया था? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q13.  भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q14. भारत की लंबी तटरेखीय संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिए और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरे की तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए)  15 Marks

Q15. भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिए उत्तरदायी कारकों को पहचानिए और उनकी विवेचना कीजिए। भारत के वर्षा वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q16. भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q17. 1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से, भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिए (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q18. क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और भी अधिक पृथक्करण और / या हाशिए पर ले जाता है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q19. भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है? (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Q20. संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिए) 15 Marks

Click Here to Download Full Papers PDF

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page