(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि Paper-1 - 2021

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2021 कृषि (Paper-1)

खण्ड ‘A’

Q1. निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में वर्णन कीजिए : 10x5=50 

(a) प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के मुख्य उपाय 
(b) गुणवत्तापूर्ण (क्वालिटि) प्रोटीन मक्का के उत्पादन के लिए उन्नत शस्य विधियाँ 
(c) सामाजिक वानिकी एवं सामाजिक वानिकी से संबंधित विविध योजनाएँ 
(d) धान के मुख्य खरपतवार एवं ऊपरी तथा निचली भूमि अवस्थाओं में इनके प्रबंधन के उपाय 
(e) जैव उर्वरक एवं जैव उर्वरक के लोकप्रिय होने में मुख्य बाधाएँ 

Q2.(a) हरित-गृह प्रभाव क्या है? विभिन्न प्रकार की हरित-गृह गैसों के बारे में एवं फसल उत्पादन पर इनके प्रभावों के बारे में विस्तार से लिखिए।  20

(b) फसल विविधीकरण में नई कृषि तकनीकों एवं बाजार नीतियों की भूमिका क्या है? विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए। 20
(c) शाकनाशियों की गतिविधि एवं चयनात्मकता का वर्णन कीजिए। 

Q3.(a) शस्य वानिकी से आप क्या समझते हैं? भारत में शस्य वानिकी की विभिन्न पद्धतियों की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए। 20

(b) साइट-विशिष्ट पोषक-तत्त्व प्रबंधन (एस० एस० एन० एम०) से आप क्या समझते हैं? मुख्य धान्य फसलों में इसके क्रियान्वयन हेतु विभिन्न चरणों एवं संस्तुतियों को लिखिए। 
(c) जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों एवं अद्यतन वैश्विक पहलों का वर्णन कीजिए। 

Q4.(a) मृदा उर्वरता की गिरावट के लिए उत्तरदायी कारक कौन-से हैं? मृदा उत्पादकता के सुधार हेतु प्रयुक्त विभिन्न उपायों  का वर्णन कीजिए। 20

(b) समन्वित कृषि पद्धति (आइ० एफ० एस०) को परिभाषित कीजिए। समन्वित कृषि पद्धति विभिन्न भूमिधारक समूहों  की आय कैसे सुधार सकती है? 
(c) खरपतवारों की मुख्य जैविक नियंत्रण विधियों का वर्णन कीजिए। 

खण्ड 'B'

Q5. प्र० सं० 5(a), 5(c), 5(d), 5(e) को वर्णित कीजिए और प्र० सं० 5(b) का उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) : 10x5=50

(a) वर्षा-आधारित कृषि के अंतर्गत सतत फसल उत्पादन के लिए तकनीकें एवं नीतियाँ 
(b) सूचना एवं संचार तकनीकों (आइ० सी० टी०) को परिभाषित कीजिए। कृषि क्षेत्र में आइ० सी० टी० को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न पहलों की व्याख्या कीजिए। 
(c) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम० एस० पी०) एवं उसका निर्धारण 
(d) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पी० एम० एफ० बी० वाई०) एवं उसकी प्रगति 
(e) सिंचाई जल की गुणवत्ता को निर्धारित करने वाले मापदंड 

Q6.(a) मृदाक्षरण एवं इसके विभिन्न रूपों को परिभाषित कीजिए। फसलोत्पादन में मृदाक्षरण के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने हेतु शस्य एवं यांत्रिक उपायों का वर्णन कीजिए। 20

(b) भारत की सिंचाई क्षमता क्या है एवं वर्षा-जल संचयन के द्वारा इसको कैसे बढ़ाया जा सकता है? 
(c) सफल केस अध्ययन के द्वारा सहकारी विपणन की विवेचना कीजिए। 

Q7.(a) पारिस्थितिक विज्ञान को परिभाषित कीजिए। इसकी मूल संकल्पना एवं फसल उत्पादन में प्रासंगिकता का उल्लेख कीजिए। 

(b) जलजमाव वाले क्षेत्रों में जलनिकास को कैसे सुधार सकते हैं? बूँद (ड्रिप) तथा छिड़काव (स्प्रिंकलर) सिंचाई विधियों के लाभों एवं परिसीमाओं की व्याख्या कीजिए। 
(c) विस्तार के विभिन्न दृष्टिकोणों की विवेचना कीजिए। प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की नवीन उभरती हुई अवधारणाओं का वर्णन कीजिए। 

Q8.(a) भारतवर्ष में कृषि क्षेत्र के मुख्य प्रसार कार्यक्रमों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। कृषक प्रक्षेत्र पर तकनीकी प्रसार एवं अभिग्रहण में सुधार हेतु विभिन्न उपायों का सुझाव दीजिए। 

(b) कृषि मूल्य नीति की इसके प्रारम्भ से सफलता एवं असफलता का वर्णन कीजिए। कृषि मूल्य नीति में अद्यतन प्रस्तावों/परिवर्तनों की विवेचना कीजिए। 
(c) वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर चर्चा कीजिए। 

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit