(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूगोल Paper-2- 2019

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2020 भूगोल (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1.(a) आप को दिए गए भारत के रेखामानचित्र पर निम्नलिखित सभी की स्थिति को अंकित कीजिए । अपनी क्यू.सी.ए. पुस्तिका में इन स्थानों में से प्रत्येक का भौतिक/वाणिज्यिक/आर्थिक/पारिस्थितिक/ पर्यावरणीय/सांस्कृतिक महत्त्व अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए : 

(i) लोथल 
(ii) ब्यास नदी 
(iii) चिखल्दरा 
(iv) नरोरा 
(v) लेंगपुई 
(vi) कुल्डिहा वन्यजीव अभयारण्य 
(vii) थेनमाला 
(viii) अनामुदी 
(ix) बैरन द्वीप 
(x) दुर्गादुआनी ज्वारीय नदी 

INDIA 
WITH AFGHANISTAN, BANGLADESH, BHUTAN, NEPAL, MYANMAR 
(BURMA), PAKISTAN AND SRI LANKA 

UPSC CIVIL SEVA AYOG

1.(b) भारत में भू-जल अवक्षय के प्रमुख कारणों का परीक्षण कीजिए । 

1.(c) भारतीय मॉनसून स्वभावतः अनियमित क्यों है ? व्याख्या कीजिए। 

1.(d) भारत के सूखा सम्भावित क्षेत्रों में शुष्क कृषि की महत्ता की व्याख्या कीजिए । 

2.(a) भारत के कृषि-जलवायिक क्षेत्रों को कृषि-पारिस्थितिक प्रदेशों से सहसम्बन्धित कीजिए । 

2.(b) भारत के आर्थिक विकास में बहुराष्ट्रीय निगमों की भूमिका का उपयुक्त उदाहरणों सहित समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

2.(c) विवेचना कीजिए कि जलविभाजक प्रबन्धन भारत में ग्रामीण निर्धनता के उन्मूलन में एक उपकरण कैसे बन गया है। 

3.(a) कृषि में रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और कृमिनाशकों के प्रयोग और मानव स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव की विवेचना कीजिए। 

3.(b) भारत के अविरत अंतरिक्ष कार्यक्रमों और भविष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु उनके निहितार्थों का परीक्षण कीजिए। 

3.(c) भारत में वर्षा प्रतिरूप की विवेचना तथा प्राकृतिक वनस्पति के स्थानिक वितरण के साथ उसे सहसम्बन्धित कीजिए। 

4.(a) हिमालय के राजनैतिक आयामों की विवेचना कीजिए । व्याख्या कीजिए कि इसने भारतीय संघवाद की भू-सामरिक, भू-राजनीति एवं क्षेत्रीय जागरूकता को कैसे प्रभावित किया है। 

4.(b) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास तथा कार्य संस्कृति व समाज पर उसके प्रभाव का परीक्षण कीजिए। 

4.(c) भारत में आयु-संरचना की वर्तमान स्थिति और कार्यशक्ति की उपलब्धता की व्याख्या कीजिए। 

खण्ड 'B'

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखिए । 

5.(a) भारत की पश्चिम वाहिनी नदियों की उल्लेखनीय विशिष्टताओं को प्रस्तुत कीजिए। 

5.(b) भारत में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबन्धन की समस्याओं की विवेचना कीजिए । 

5.(c) भारत के बड़े नगरों में भूमि के मूल्य, नगरों की ऊर्ध्वाधर वृद्धि तथा झुग्गियों की वृद्धि को सहसम्बन्धित कीजिए। 

5.(d) भारत में पिछड़े प्रदेशों के विकास में पाद-निर्बन्ध उद्योगों के महत्त्व का आकलन कीजिए । 

5.(e) भारत में हिमनदीय झील प्रस्फोटन बाढ़ (जी.एल.ओ.एफ.) की समस्याओं का परीक्षण कीजिए । 

6.(a) “नदियों के अंतः बेसिन जुड़ाव आर्थिक, सामाजिक और पारिस्थितिक रूपों में अधिक साध्य हैं"। भारत से उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए। 

6.(b) भारत में उदीयमान सन्नगरों का एक सकारण विवरण दीजिए तथा उनसे सम्बद्ध समस्याओं की व्याख्या उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए। 

6.(c) भारत में पर्वतीय पर्यावरण के संधारणीय विकास हेतु हरित पर्यटन की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। 

7.(a) भारत में प्रादेशिक असमानता में अन्तर्राज्यीय प्रवसन की भूमिका का विश्लेषण कीजिए । 

7.(b) दक्षिण भारतीय नगरों की तुलना में उत्तर भारतीय नगरों में प्रदूषण के उच्च स्तर का एक सकारण विवरण दीजिए। 

7.(c) भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रादेशिक असन्तुलनों को दूर करने हेतु प्रोत्साहन अभिकेन्द्रित कार्यक्रमों का विश्लेषण कीजिए। 

8.(a) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रकृति और प्रतिरूपों में परिवर्तनों का भारत के विशेष सन्दर्भ में परीक्षण कीजिए । प्रमुख प्रभावी कारकों का उल्लेख कीजिए। 

8.(b) हिमालय में उन्नतांशीय एवं भू-पर्यावरणीय ख़तरों का वर्णन कीजिए । 

8.(c) "भारत हिन्द महासागरीय परिमण्डल से सम्बन्धित एक भूमण्डलीय शक्ति के रूप में उभड़ रहा है।" विस्तारण कीजिए। 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit