(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा वनस्पति-विज्ञान (Paper - 2) - 2017


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC IAS Mains Exam Paper - 2017 : वनस्पति-विज्ञान (Paper - 2)


वनस्पति-विज्ञान
(प्रश्न पत्र - II)

समय : तीन घण्टे

अधिकतम अंक : 250

प्रश्न-पत्र सम्बन्धी विशिष्ट अनुदेश
(कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें)

इसमें आठ प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

परीक्षार्थी को कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं तथा बाकी में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर तीन प्रश्नों के उत्तर दें।

प्रत्येक प्रश्न/भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं।

प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू० सी० ए०) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।

प्रश्नों में शब्द सीमा, यदि विनिर्दिष्ट है, का अनुसरण किया जाना चाहिए।

जहाँ आवश्यक हो, अपने उत्तर को उपयुक्त आरेखों/चित्रों द्वारा दर्शाएँ। इन्हें प्रश्न का उत्तर देने के लिए दिए गए स्थान में ही बनाना है।

प्रश्नों के उत्तरों की गणना क्रमानुसार की जाएगी। यदि काटा नहीं हो, तो प्रश्न के उत्तर की गणना की जाएगी चाहे वह उत्तर अंशतः दिया गया हो। प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ पृष्ठ या उसके अंश को स्पष्ट रूप से काटा जाना चाहिए।

खण्ड-A

Q1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए/निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए :

(a) प्राक्केन्द्रकी एवं सुकेन्द्रकी हरितलवक का नामांकित आरेख बनाकर उनके कार्यों का वर्णन कीजिए।
(b) लिंग विभेदन का आण्विक आधार
(c) पादप विकास में उत्परिवर्तनों की भूमिका
(d) कोशिका चक्र का आण्विक आधार
(e) स्टूडेन्ट t-परीक्षण एक सार्थकता परीक्षण है। व्याख्या कीजिए।

Q2. (a) फसल किस्मों के संदर्भ में गुणसूत्रों की संख्यात्मक एवं संरचनात्मक विभिन्नताओं के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।
(b) संजीन (जीनोम) में क्रोमैटिन संगठन और संवेष्टन का क्या महत्त्व है?
(c) असंगजनन क्या है? पादप प्रजनन में इसकी प्रासंगिकता के संबंध में वर्णन कीजिए।

Q3. (a) जीन के ऊर्ध्व एवं पार्श्व अंतरण की परिभाषा दीजिए। प्रत्येक के महत्त्व की कम-से-कम एक उदाहरण के साथ विवेचना कीजिए।
(b) (i) नर बंध्यता के आनुवंशिकीय आधार क्या हैं?
(ii) प्रोटीन के घोल को कैसे निर्जर्मीकृत किया जा सकता है?
(c) कम-से-कम एक उदाहरण के साथ, निम्नलिखित की सार्थकता एवं महत्त्व को स्पष्ट कीजिए :

(i) जीन साइलेन्सिंग
(ii) बहुजीन कुल
(iii) ट्रान्सजीनी फसलें और उनका भविष्य

Q4. (a) उपयुक्त उदाहरण सहित निम्नलिखित की सार्थकता एवं महत्त्व की व्याख्या कीजिए :

(i) मात्रात्मक आनुवंशिकी
(ii) सहलग्नता और विनिमय
(iii) आण्विक मानचित्र
(iv) लिंग-सहलग्न वंशागति

(b) पादप प्रजनन में आण्विक चिह्नकों के उपयोग का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
(c) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :

(i) साउदर्न ब्लॉटिंग (शोषण)
(ii) आर० टी०पी० सी० आर०
(iii) बड़े पैमाने पर चयन

खण्ड-B

Q5. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए :

(a) b-ऑक्सीकरण
(b) जी० एस०-जी० ओ० जी० ए० टी० प्रणाली
(c) फाइटोकीलेटिन
(d) जैविक कारक
(e) संरक्षित क्षेत्र जाल (नेटवर्क) के एक भाग के रूप में जैवमंडल निचय (रिजर्व)

Q6. (a) रंध्रीय गति की अवधि में आयन अभिवाह (फ्लक्स) की प्रकृति और महत्त्व का वर्णन कीजिए।
(b) प्रकाश-श्वसन की अवधि में जैव रासायनिक घटनाओं के कोष्ठीकरण पर टिप्पणी कीजिए। प्रकाश-श्वसन की सार्थकता पर भी एक टिप्पणी लिखिए।
(c) पर्यावरण संघट्ट निर्धारण (ई० आई० ए०) के उद्देश्य एवं लक्ष्य क्या हैं? एक प्रभावी ई० आई० ए० प्रक्रम के मार्गदर्शी सिद्धान्त कौन-कौन से हैं? आदर्श ई० आइ० ए० के मुख्य चरणों का वर्णन कीजिए।

Q7. (a) बीज अंकुरण के प्रक्रम से संबंधित शरीरक्रियात्मक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
(b) सिट्रिक अम्ल चक्र एक ऐम्फिबोलिक प्रक्रम है। विवेचना कीजिए।
(c) अवसादी चक्र क्या है? रेखाचित्र की सहायता से अवसादी चक्र दिखाने वाले किसी एक तत्त्व के प्रवाह की व्याख्या कीजिए। इस प्रकार के तात्त्विक चक्र पर मानवजनित प्रभाव क्या होते हैं?

Q8. (a) . प्राथमिक सक्रिय अभिगमन एवं द्वितीयक सक्रिय अभिगमन के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
(b) पारितंत्र की संकल्पना क्या है? पारितंत्र की विविधता और स्थायित्व को अनुक्रमण कैसे प्रभावित करता है?
(c) संधारणीय (सस्टेनेबल) विकास की परिभाषा लिखिए। भूमंडलीय ऊष्मण एवं जलवायु परिवर्तन किस प्रकार एक क्षेत्र के स्थानिक वनस्पतिजात एवं प्राणिजात को प्रभावित करते हैं?

Click Here to Download PDF

UPSC संघ लोक सेवा आयोग (मुख्य परीक्षा Main Exam) BOTANY वनस्पति विज्ञान प्रश्न-पत्र

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page