(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-2- 2016

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2016 नृविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) बेलन घाटी से प्राप्त मध्यपाषाण उपलब्धियों का महत्त्व 

(b) भारतीय जनसमुदाय में भाषिक तत्त्व 

(c) समकालीन भारतीय राजनीति में जाति की प्रासंगिकता 

(d) भारतीय समाज पर जैनवाद का प्रभाव 

(e) भारत में आखेटक-संग्रहण परम्पराओं की उत्तरजीविता के नृजाति-पुरातात्त्विक प्रमाण 

2. (a) भारत के जनजाति-नृविज्ञान में क्रिस्टोफ वॉन फ्यूरर-हाइमेन्डॉर्फ के योगदान के बारे में लिखिए। 

(b) 'नर्मदा मानव' के प्रमुख लक्षणों का चित्रण कीजिए तथा इसके जातिवृत्तिक महत्त्व का परीक्षण कीजिए। 

(c) भारतीय जनजातियों की सांस्कृतिक विविधता ने किस प्रकार से अपनी बहुल परम्पराओं को संवर्धित किया है, 

3. (a) भारत में जाति व्यवस्था के संरचनात्मक एवं सांस्कृतिक सिद्धान्तों का परीक्षण कीजिए। 

(b) भारत में 'नेग्रीटो समस्या' का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। 

(c) भारतीय ग्राम अधिवास के परम्परागत प्रतिरूपों का वर्णन कीजिए। 

4. (a) अविभाजित पंजाब से प्राप्त ताम्रपाषाणीय संस्कृति के कंकालीय अवशेषों का विस्तृत मूल्यांकन कीजिए। 

(b) जनजाति-वर्ण सातत्यक प्रक्रम, संस्कृतिकरण से कैसे भिन्न है? टिप्पण प्रस्तुत कीजिए। 

(c) भारतीय जनजातियों के अध्ययन में एल० पी० विद्यार्थी तथा डी० एन० मजूमदार के योगदान की तुलना कीजिए। 

खण्ड "B"

5. निम्नलिखित पर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(a) भारतीय जनजातियों में स्वायत्तता की माँग में क्षेत्रवाद की भूमिका 

(b) भारतीय जनजातियों की जैव आनुवंशिक विविधता 

(c) झारखण्ड के अनुसूचित जनजाति जनसमुदाय पर उद्योगीकरण का प्रभाव 

(d) जनजाति, एक औपनिवेशिक संरचना के रूप में 

(e) नृजातीय एवं राजनैतिक आन्दोलनों की नृविज्ञानी व्याख्या 

6. (a) सामाजिक तंत्र के रूप में भारतीय ग्राम की उपयुक्त उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 

(b) वैश्वीकरण के संदर्भ में लघु तथा बृहद् परम्परा के पारस्परिक प्रभाव की प्रकृति का परीक्षण कीजिए। 

(c) 'वन अधिकार मान्यता अधिनियम, 2006' के क्रियान्वयन मैं अनुसूचित जनजातियों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उनका वर्णन कीजिए। 

7. (a) भारत में अनुसूचित जातियों के शोषण के लिए उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए। 

(b) भारत में अनुसूचित जनजातियों पर इस्लाम के प्रभाव की विवेचना कीजिए। 

(c) जनजातियों के सामाजिक रूपान्तरण प्रक्रम को विविध जनजाति विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं ने किस प्रकार प्रभावित किया, वर्णन कीजिए। 

8. (a) भारत के संविधान में पाँचवीं तथा छठी अनुसूची के तहत अनुसूचित जनजातियों के लिए प्रदान किए गए विभिन्न प्रावधानों का विस्तार से वर्णन कीजिए। 

(b) मध्य भारत की अनुसूचित जनजातियों के रूपान्तरण में एन० जी० ओ० तथा धर्मप्रचारकों की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(c) ग्रामीण विकास में नृविज्ञानी ज्ञान तथा प्रविधियाँ कैसे उपयोगी होती हैं, वर्णन कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit