(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि Paper-2 - 2016

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2016 कृषि (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) मेंडल के 'स्वतंत्र अपव्यूहन' के नियम का उपयुक्त उदाहरण सहित विस्तार से वर्णन कीजिए। 

(b) 'शुद्ध वंशक्रमों' को उनके अभिलक्षणों के साथ परिभाषित कीजिए। फसल सुधार के लिए इनका उपयोग कैसे किया जाता है? 

(c) बौद्धिक संपदा अधिकार की व्याख्या कीजिए। कृषि के संबंध में आइ० पी० आर० की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट कीजिए। 

(d) लवणों के अवशोषण की क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए। पादपों में पोटैशियम, कैल्सियम और लोह की अपर्याप्तता के लक्षणों का वर्णन कीजिए। 

(e) संकर बीज उत्पादन में उपयोग किए जाने वाले बंध्यता तंत्रों की विवेचना कीजिए। संक्षेप में रसायन द्वारा प्रेरित नर बंध्यता का उल्लेख कीजिए। 

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(a) 'सामान्य संयोजी क्षमता' को परिभाषित कीजिए। इसके आनुवंशिक आधार और द्विविकल्पी (डाइऐलील) संगम प्रणाली में एस० सी० ए० के निर्धारण की विधियों को स्पष्ट कीजिए। 

(b) स्व- और पर-परागण के आनुवंशिक परिणाम क्या हैं? 

(c) परम्परागत ज्ञान की अद्वितीय (सुइ जेनरिस) सुरक्षा की विवेचना कीजिए। 

(d) स्थलीय पादपों द्वारा जल का अवशोषण कैसे होता है? जड़ों द्वारा जल के अवशोषण को प्रभावित करने वाली विभिन्न बाह्य स्थितियों को स्पष्ट कीजिए। 

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(a) ऑक्सीकारी विकाबाक्सिलीकरण का वर्णन उपयुक्त उदाहरण देते हुए कीजिए। 

(b) फ्लोएम में कार्बनिक विलेयों के स्थानांतरण के समर्थक प्रमाणों का वर्णन कीजिए। साथ ही रिंगिंग परीक्षण को सुस्पष्ट कीजिए।

(c) मक्का की नर बंध्य लाइन से प्राप्त बीज से आप कैसे निर्धारित करेंगे कि बंध्यता आनुवंशिक है या कोशिकाद्रव्यी? 

(d) रोग-प्रतिरोधी कल्टीवारों के विकास में जीन पिरामिडिंग और जीन आंतरक्रमण के महत्त्व की विवेचना कीजिए। 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(a) गेहूँ, धान और जौ में उत्परिवर्तनों के व्यावहारिक उपयोगों की विवेचना कीजिए। गेहूँ की दो किस्मों के नाम दीजिए जिन्हें प्रेरित उत्परिवर्तनों का उपयोग करके भारत में जारी किया गया है।

(b) प्रोटीन संश्लेषण की क्रियाविधि का विवरण दीजिए। प्राक्केन्द्रकियों और सुकेन्द्रकियों के साथ इसकी तुलना कीजिए।

(c) भारत की औपचारिक और अनौपचारिक बीज-संभरण प्रणालियों का विवरण दीजिए। 

(b) वाष्पोत्सर्जन और बिन्दु स्राव के मध्य विभेद स्थापित कीजिए। स्थायी म्लानि के कारणों को स्पष्ट कीजिए। 

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) कार्नेशन की महत्त्वपूर्ण नवीन किस्में कौन-सी हैं? गुणवत्ता वाले कार्नेशन के उत्पादन में चुटकता (पिचिंग) की प्रक्रिया के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

(b) अवायवीय और वायवीय श्वसन के बीच पाये जाने वाले संबंध की व्याख्या कीजिए। 

(c) पीड़कों के जैविक नियंत्रण के लिए प्राकृतिक शत्रुओं के संरोपणी और संवर्धी मोचनों के मध्य तुलना कीजिए। 

(d) देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सामर्थ्य और दुर्बलता की विवेचना कीजिए। 

(e) ग्लैडियोलस के नये कल्टीवारों के गुणन के लिए ऊतक संवर्धन की विधि का वर्णन कीजिए। 

6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(a) पददलित, दीन-हीन और कुपोषित जनसंख्याओं को खाद्यान्न देने के लिए विशिष्ट योजनाएँ कौन-सी हैं? 

(b) गेंदा और ऐस्टर पुष्पों की व्यापारिक खेती के लिए उत्पादन प्रौद्योगिकी का विवरण दीजिए। 

(c) आर्थिक दहलीज और आर्थिक क्षति स्तर की संकल्पनाएँ आइ० पी० एम० में क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? 

(d) निष्क्रिय अवशोषण की परिघटना को स्पष्ट कीजिए और जल-अवशोषण की दर को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए। 

7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 

(a) फलों की कटाई उपरांत गुणवत्ता और भण्डारण-जीवन को परिपक्वता किस प्रकार नित्रित करती है? कुछ फलों और सब्जियों में परिपक्वता सूचक के बारे में बताइए।

(b) भारत में खाद्य और पोषण सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की व्याख्या कीजिए। 

(c) पादप रोगों की उपस्थिति, महामारी और आइ० डी० एम० की विवेचना कीजिए 

(d) एंजाइम की सांद्रता के उसकी सक्रियता पर पड़ने वाले प्रभाव को स्पष्ट कीजिए। एंजाइम सक्रियता की नियामक विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए। 

8. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए : 

(a) क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर प्रतिरोध 

(b) आयनीकारी विकिरण और कीट-नियंत्रण 

(c) संवहन-तंत्रज म्लानि और ज़ाइलम म्लानि 

(d) रेट लाइभर शृंग गौर ऐंगौगोइरा अगान शलभ

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit