(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-1 - 2014

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2014 इतिहास (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. आपको दिए गए मानचित्र पर अंकित निम्नलिखित स्थानों की पहचान कीजिए और अपनी प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों की संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। मानचित्र पर अंकित प्रत्येक स्थान के लिए स्थान-निर्धारण संकेत क्रमानुसार नीचे दिए गए हैं :  

(i) एक प्राचीन राजधानी 
(xi) एक मध्य-पाषाणिक स्थल 
(ii) एक पूर्व-पाषाणिक स्थल 
(xii)एक ताम्राश्मकालीन स्थल 
(iii) एक सांस्कृतिक केन्द्र 
(xiii) एक प्रागैतिहासिक स्थल 
(iv) एक प्राचीन राजधानी 
(xvi)एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 
(v) एक पूर्व-पाषाणिक स्थल 
(vii) एक प्राचीन राजधानी 
(vi) एक ऐतिहासिक स्थल 
(xvi) एक लुप्त पत्तन 
(vii) एक हड़प्पीय स्थल 
(xvii) शिला-गुहा स्थापत्य केन्द्र 
(viii) एक प्राचीन राजधानी 
(xviii) एक प्राचीन राजधानी 
(ix) एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 
(xix) एक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र 
(x) एक महापाषाणिक स्थल 
(xx) एक प्राचीन नगर 

INDIA 

WITH AFGHANISTAN, BANGLADESH, BHUTAN, NEPAL, 
MYANMAR (BURMA), PAKISTAN AND SRI LANKA 

UPSC CIVIL SEVA AYOG

2. (a) "विदेशी लेखकों के विवरणों का उपयोग करते समय इतिहासकार के लिए किंवदन्तियों एवं प्रत्यक्ष अवलोकन पर आधारित तथ्यों में भेद करना अति आवश्यक है।" सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 

(b) “उपनिषदों के सिद्धान्त वैदिक चिन्तन का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हैं।" विवेचना कीजिए। 

(c) दूसरी शताब्दी ई० पू० से तीसरी शताब्दी ई० के मध्य भारतीय उपमहाद्वीप में विभिन्न कला-शैलियों के विकास का आलोचनात्मक पुनरीक्षण कीजिए तथा उनके विकास के लिए उत्तरदायी सामाजिक एवं धार्मिक कारणों का मूल्यांकन कीजिए। 

3. (a) किन अर्थों में महाश्म संस्कृति को प्रायद्वीपीय भारत के इतिहास का आधारात्मक चरण माना जा सकता है? 

(b) क्या आप यह मानते हैं कि हड़प्पा सभ्यता की उपजीविका के अनेक आधार थे? 

(c) · अशोक के 'धम्म' के स्वरूप के विषय में इतिहासकारों की विभिन्न व्याख्याओं का विवेचन कीजिए। क्या उसके 'धम्म-विजय' के सिद्धान्त ने मौर्य साम्राज्य को सैनिक दृष्टि से दुर्बल बना दिया था? 

4. (a) महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ एक बड़ी सीमा तक वर्तमान समाज की समस्याओं को समझने एवं उनके निराकरण में सहायक हो सकती हैं। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 

(b) गुप्त साम्राज्य की प्रान्तीय और जिला प्रशासन की इकाइयों एवं उनके अधिकारियों के पदनामों व कर्तव्यों की विवेचना कीजिए। 

(c) प्रारम्भिक भारत के भूमि-अनुदान पत्रों में आदानी को क्या विशेषाधिकार दिए जाते थे? सामाजिक-राजनीतिक परिवेश के एकीकरण अथवा विघटन के लिए ये भूमि-अनुदान पत्र कहाँ तक उत्तरदायी थे? 

खण्ड "B" 

5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : 

(a) वर्ष 750 से 1200 के मध्य कृषि अर्थव्यवस्था की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए। 

(b) मध्यकालीन भक्ति साहित्य के विकास में वैष्णव सन्तों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए। 

(c) बर्नी द्वारा वर्णित उन अधिनियमों की समीक्षा कीजिए, जो अलाउद्दीन खलजी द्वारा बाज़ार नियंत्रण के लिए लागू किए गए थे। 

(d) अहोम राज्य द्वारा मुगल सत्ता के विरुद्ध किए गए प्रतिरोध का संक्षिप्त विवरण दीजिए। 

(e) समुद्री व्यापार पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुर्तगालियों ने कर्ताज़ (ढुलाई) व्यवस्था का प्रयोग किस प्रकार किया? 

6. (a) चोल राज्य के विषय में विभिन्न मतों का मूल्यांकन करते हुए उसकी ग्राम सभाओं पर प्रकाश डालिए। 

(b) सल्तनत काल की स्थापत्यकला के तकनीकी तथा शैलीगत विकास को अनुरेखित कीजिए। 

(c) मुगल मौद्रिक व्यवस्था की समीक्षा कीजिए और सिक्कों के टंकण की उनकी नीति का परीक्षण कीजिए। 

7. (a) अलबरुनी की किताब अल-हिन्द' का भारतीय इतिहास के एक स्रोत के रूप में मूल्यांकन कीजिए। 

(b) सल्तनतकालीन राजत्व के सिद्धान्त का परीक्षण करते हुए विभिन्न सुल्तानों के काल में इसमें आये परिवर्तनों की विवेचना कीजिए। 

(c) "प्लासी का युद्ध, जिसने बंगाल के भाग्य का निर्णय किया, क्लाइव ने षड्यन्त्रों से जीता।" व्याख्या कीजिए। 

8. (a) विजयनगर राज्य को परिभाषित करने के लिए 'खण्डित राज्य' का प्रतिरूप कहाँ तक प्रासंगिक है? आलोचनात्मक समीक्षा कीजिए। 

(b) सुल्तानों के काल की इक्ता व्यवस्था मुगलों के अधीन जागीर व्यवस्था से किस प्रकार भिन्न थी? 

(c) “सैकड़ों वर्ष भारत पूर्वी विश्व का लंकाशायर रहा है।'' इस विचार का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit