(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-2- 2003

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC Mains 2003 General Studies Question Paper
सामान्य अध्ययन-II


Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2003

प्रश्न पत्र - II - 2003

समय: तीन घंटे

पूर्णांक: 300

1.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए। (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः15×2=30
(क)हाल के समय में भारत-यू.एस. संबंधों में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
(ख)सोवियत संघ की समाप्ति से भारत-रूसी संबंधों पर हुए प्रभाव पर चर्चा कीजिए ।
(ग)भारत के चीन के साथ संबंधों में हाल की प्रवृत्तियों पर चर्चा कीजिए ।

2.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×5= 10
(क)भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आगरा शिखर सम्मेलन के महत्त्व पर चर्चा कीजिए ।
(ख)भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘ट्रैक II राजनय’’ की प्रकृति क्या रही है ?
(ग)भारत-बांग्लादेश संबंधों में उत्तेजना पैदा करनेवाली प्रमुख बातों पर चर्चा कीजिए ।
(घ)अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के प्रति भारत की नीति पर चर्चा कीजिए ।
(ङ)किस मायने में भारत-नेपाल सहयोग दोनों देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है?

3.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×5=10
(क)किन दशाओं में अनिवासी भारतीयों को अपनी पसंद की किसी भी मुद्रा में जमा पूँजियों को भारत में भेजने की अनुमति है?
(ख)अनिवासी भारतीयों को भारत में निवेश करने के लिए किस प्रकार आकर्षित किया जा सकता है?
(ग)आधुनिक भारत में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की सार्थकता क्या है ?
(घ)इडी अमीन ने अपने देश में भारतीय मूल के लोगों का जीवन किन प्रकारों से कठिन बना दिया था?
(ङ)‘‘प्रतिभा पलायन’’ किसको कहते हैं ?

4.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (लगभग 250 शब्दों में)ः30
(क)भारत में 1951 से लेकर आयोजना की रणनीति पर एक टिप्पणी लिखिए ।
(ख)श्री विजय एल. केलकर की अध्यक्षता में नियुक्त प्रत्यक्ष करों पर कार्य दल की प्रमुख सिपफारिशें क्या थीं ?

5.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए। (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः15×2=30
(क)दसवीं पंचवर्षीय योजना के महत्त्वपूर्ण उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए ।
(ख)वित्त आयोग क्या होता है ?
(ग)हाल के वर्षों में पूँजी खाता सौदों में नम्यता लाने के लिए किए गए उपायों का उल्लेख कीजिए ।

6.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×15त्र30
(क)‘योजना विराम’ (प्लैन हाॅलिडे) किसको कहते हैं?
(ख)क्या कारण है कि भारत के चालू खाता शेष में 24 वर्षों के अंतराल के बाद 2001-02 में अधिशेष था ?
(ग)मूल्य-वर्धित कर क्या होता है ?
(घ)प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(ङ)उन दो एजेंसियों के नाम बताइए जिन्होंने भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एपफ.डी.आई.) में प्रोन्नति करने में सहायता की है?
(च)राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन विधेयक का मुख्य प्रणोद क्या है ?
(छ)शेयरों की वापस-खरीद से संबंधित नीति के प्रमुख अभिलक्षण पर प्रकाश डालिए ।
(ज)‘जनश्री बीमा योजना’ क्यों चालू की गई थी?
(झ)कृषि बीमा निगम का विचार कब प्रारंभ किया गया था ?
(ञ)बाल श्रम के विषय में सरकार की नीति क्या है?
(ट)राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2002 के उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिए।
(ठ)‘आॅपरेशन ब्लैकबोर्ड’ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
(ड)ब्याज की विभेदक दर योजना के अत्यावश्यक अभिलक्षण को स्पष्ट कीजिए।
(ढ)भारत सरकार के राजस्व खाते पर व्यय की तीन प्रमुख मदें कौनसी हैं ?
(ण)‘प्रधान मंत्राी ग्राम सड़क योजना’ का अत्यावश्यक अभिलक्षण क्या था ?

7.निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः15×2=30
(क)संयुक्त राष्ट्र-संघ तंत्र में ‘वीटो’ क्या है ?
(ख)शीत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् ‘नाटो’ की भूमिका पर चर्चा कीजिए।
(ग)मानव अधिकारों की सुरक्षा एवं प्रोन्नति में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

8.निम्नलिखित का उत्तर दीजिए:  (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×5=10
(क)निम्नलिखित का पूर्ण रूप क्या है ?
(i)  आई.बी.आर.डी.

(ii)  यू.एन.एच.सी.आर.
(ख)हांस ब्लिक्स कौन है ?
(ग)डेविड कैली किस कारण हाल में खबरों में थे?
(घ)चेचन्या की समस्या क्या है ?
(घ)रोबिन द्वीप का क्या महत्त्व है ?

9.निम्नलिखित का उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×5=10
(क)विश्व इतिहास में ‘इनोला गे’ का क्या महत्त्व है?
(ख)क्या कारण है कि अब ग्वांटानामों खाड़ी ख़बरों में है ?
(ग)‘सभ्यताओं का संघर्ष’ का सिद्धान्त क्या है?
(घ)‘इतिहास का अंत’ के सिद्धान्त का क्या अर्थ है?
(ङ)राॅबर्ट मुगाबे हाल में ख़बरों में क्यों है ?

10.निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दीजिए। (लगभग 250 शब्दों में)ः30
(क)आप ओज़ोन परत के अवक्षय से क्या समझते हैं और वह नुकसानदेह क्यों माना जाता है ? ओज़ोन के अवक्षयी पदार्थों और प्रक्रमों के नाम गिनाइए। ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौनसे नतीजे हुए और किस लक्ष्य पर समझौता हुआ था ?
(ख)अन्योन्यक्रियात्मक टेलीविजन क्या है ? वी.ओ.डी. सेवाओं के इस्तेमाल से कौन से विशेष लाभ होते हैं ? प्रारूपिक वी.ओ.डी. तंत्रा के अवयव क्या हैं? किस कथाचित्रा का सबसे पहले पूर्णतः कम्प्यूटरों पर सर्जन किया गया था और किस वर्ष में ?

11.निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिएः (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में)ः15×2=30
(क)सौर तंत्रों में क्या-क्या शामिल है ? पूर्ण सौर तंत्रा की समग्र रूप से गति और सौर तंत्रा को बनाने वाले अधिकतर पिंडों की गति पर चर्चा कीजिए।
(ख)अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आई.एस.एस.) किस वर्ष में और किन देशों द्वारा छोड़ा गया था ? इस कार्यक्रम में कितने देश भाग ले रहे हैं ? केन्द्र में ऐसे कौन से अद्वितीय अध्ययन किए जा रहे हैं, जो पृथ्वी पर इतने परिशु( रूप में नहीं किए जा सकते थे ?
(ग)‘हिमशीतित वीर्य प्रोद्योगिकी’ के तत्त्वों पर चर्चा कीजिए। ‘भ्रूण अंतरण’, ‘ट्रांसजीनिक प्राणी’, ‘डी एन ए पुनर्योगज तकनीक’ क्या है ?

12.निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में)ः2×5=10
(i)‘सिम्पैथेटिक हैप्टिक्स’ क्या होता है ?
(ii)‘लीनक्स’ के विशेष अभिलक्षण क्या हैं ?
(iii)प्रचालनिक तंत्रा क्या होता है ? प्रचालनिक तंत्रा द्वारा प्रदत्त बुनियादी सेवाओं की सूची बनाइए ।
(iv)‘इंटरनेट वर्म’ क्या है ? डी. डी. ओ. एस. को स्पष्ट कीजिए ।
(v)निम्नलिखित के पूर्ण रूप क्या हैं ?
(i) पी.ओ.एस.आइ.एक्स (पोसिक्स)
(ii) इ.पी.आर.ओ.एम. (ऐपरौम)
(iii) एम.ओ.डी.इ.एम. (मोडेम)
(iv) सी.ओ.बी.ओ.एल. (कोबोल)

13.(क)वर्ष 2001 में कारखाने में 18000 कामगार थे, जिनमें से 13000 श्रमिक संघ के सदस्य थे। कामगारों का 12ः महिलाएँ थीं और उनमें से 60ः श्रमिक संघ की सदस्य थीं । वर्ष 2002 में कामगारों की संख्या 6ः बढ़ गई जिनमें से 480 महिलाएँ थीं। उसी समय महिलाओं की श्रमिक संघ सदस्यता 304 कम हो गई जबकि कुल सदस्य संख्या में 10ः की वृ(ि हुई । उसी वर्ष में, गैर-सदस्य वर्ग में पुरुषों और महिलाओं का अनुपात 4रू1 था। इस जानकारी को सारणीब( कीजिए और अनुपलब्ध आंकड़ों को दीजिए।8

ऊँचाई (सेमी में)           आवृत्ति
114.5 -149.5                3
149.5- 154.5                5
154.5 -159.5                24
159.5-164.5                 54
164.5- 169.5                60
169.5 -174.5                27
174.5 - 179.5               4
179.5 - 184.5               3

दो ‘ओजाइव’ बनाइए (‘‘इससे कम’’ और ‘‘इससे ज्यादा’’ प्रकार के संचयी आवृत्ति वक्र)। उनका प्रतिच्छेन बिंदु ज्ञात कीजिए और उसके महत्त्व पर टिप्पणी कीजिए।8

14.(क)60 प्रेक्षणों के एक सैट का माध्य और प्रसरण क्रमशः 10 और 4 हैं जबकि 40 प्रेक्षणों के उप-सैट के यही मापन क्रमशः 11 और 2.25 हैं। अन्य उप-सैट के माध्य और प्रसरण ज्ञात कीजिए।
(ख)एक प्रयोग तीन परिणाम (W1ए W2  और W3 ऐसे हैं कि W1 के घटने की संभावना से दुगुनी है और W2 के घटने की संभावना W3 से दुगुनी है। इन तीन परिणामों में से प्रत्येक के घटने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।8

15.(क)सूचकांक के निर्माण के प्रक्रम में सांख्यिकीविद् के सामने कौन सी समस्याएँ आती हैं ?
(ख)मान लीजिए कि दो यादृच्छिक चरों ल और ग की समाश्रयण रेखा ल त्र 26.38 . 1.35ग के द्वारा प्रदत्त है और ग और ल की समाश्रयण रेखा ग त्र 16.38.0.45ल के द्वारा। ग और ल के बीच सह संबंध गुणांक का वर्ग ज्ञात कीजिए।2
(ग)यदि दो यादृच्छिक चरों के बीच सहसंबंध गुणांक शून्य हो, तो क्या यादृच्छिक चर स्वतंत्रा हैं ?
(घ)एक कारखाने में काम की एक इकाई । द्वारा 10 मिनट में पूरी की जाती है और ठ द्वारा 20 मिनट में। प्रति मिनट पूरी की गई काम की इकाइयों की औसत संख्या क्या है?

निबन्ध (अनिवार्य) - 2003

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर निबन्ध लिखिए-
(1)नव साम्राज्यवाद के मुखौटे।
(2)भारत का प्रजातंत्र किस हद तक अपना-अपना उद्देश्य पूरा कर पाया है ?
(3)लोक सेवक को किस प्रकार का आचरण करना चाहिए?
(4)सभ्यता की प्रगति से संस्कृति का विकास होता है।
(5)अच्छा बुरा स्वयं में कुछ नहीं है: केवल विचार ही अच्छा बुरा बनाते है ।
(6)आध्यात्मिकता और वैज्ञानिक प्रवृत्ति ।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

Printed Study Material for IAS Mains General Studies

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री (GS Mains Study Kit)

<< Go Back to Main Page