आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसामयिकी (करंट अफेयर्स) Current Affairs for IAS Exams - 11 February 2017

IAS EXAM


आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसामयिकी (करंट अफेयर्स) Current Affairs for IAS Exams - 11 February 2017


राष्ट्रीय

हर तीन साल में सुधारने होंगे विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम

  • सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि उनके यहां चल रहे सभी पाठ्यक्रमों की हर तीन साल में समीक्षा कर उन्हें प्रासंगिक बनाएं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई केंद्र सरकार के विभिन्न सचिवों की बैठक में लिया गया है।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे इस मामले को शीर्ष प्राथमिकता दें और तत्काल कार्यवाही करते हुए यह सुनिश्चित करें कि विश्वविद्यालय में पढ़ाए जा रहे सभी पाठ्यक्रमों की तय समय पर समीक्षा कर उन्हें अद्यतन किया जाए।

तमिलनाडु : शशिकला ने बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र

  • तमिलनाडु की राजनीति में मची उठा-पटक के बीच शशिकला ने राज्यपाल विद्यासागर राव को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यपाल से बहुमत साबित करने के लिए समय मांगा है।
  • उन्होंने पत्र में लिखा है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय देने की मांग की है।
  • शशिकला के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला लंबित है। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे शशिकला के खिलाफ इस मामल के चलते राज्यपाल शशिकला को सरकार गठन के लिए नहीं बुला सकते हैं। राजभवन के पीआरओ ने बताया है कि राज्यपाल विद्यासागर राव ने गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)

दिव्यांगों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

  • इस बार दिव्यांगों को बूथ तक ले जाने के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है।
  • गाजियाबाद जिले में कुल 4256 दिव्यांग मतदाता हैं, इनमें से करीब 1500 ऐसे दिव्यांग हैं, जिनको व्हील चेयर की जरूरत पड़ेगी।
  • मतदानमें सहयोग करने के लिए निजी अस्पताल और नर्सिंग होम भी आगे आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ 50 व्हील चेयर हैं। दिव्यांगों को बूथ तक ले जाने के लिए वॉलंटियर लगाए गए हैं।
  • चुनाव आयोग के आदेश पर मतदान केंद्रों तक दिव्यांगों को ले जाने के लिए व्यवस्था की गई है। इस बार जिले में 2494 बूथ बनाए गए हैं, सबसे अधिक बूथ साहिबाबाद में 835 तो सबसे कम धौलाना आंशिक में 103 बूथ हैं।

अंतरराष्ट्रीय

एफिल टावर के चारों ओर बनेगी बुलेटप्रुफ कांच की दीवार

  • एफिल टावर के चारों ओर एक बुलेटप्रुफ कांच की दीवार बनने जा रही है। यह दीवार किसी भी तरह के चरमपंथी हमले और आइफिल टावर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी।
  • प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल यूरो 2016 चैंपियनशिप के दौरान इमारत के चारों ओर मेटल फेंस बनाया गया था जिसकी जगह अब ढाई मीटर ऊंची कांच की पारदर्शी दीवार बनाई जाएगी। कांच की इस स्थायी दीवार के लिए इमारत के उत्तर और दक्षिण में बने मेटल बैरियर्स को हटाया जाएगा।
  • इमारत के चारों ओर बनने वाली इस दीवार पर 28 लाख डॉलर का खर्च आएगा।
  • फ्रांस के पेरिस में स्थित करीब 324 मीटर उंचे आइफिल टावर को 1889 में बनाया गया था। इसे देखने हर साल लगभग 70 लाख लोग दुनिया भर से आते हैं।

अर्थव्यवस्था

नोटबंदी के बाद जाली मुद्रा की तस्करी रुकी: वित्त मंत्रालय

  • केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले से जाली मुद्रा की तस्करी रोकने में काफी हद तक मदद मिली है। वित्त मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया कि पुराने नोट बैन किए जाने से जाली मुद्रा की तस्करी पूरी तरह रुक गई है
  • लोक लेखा समिति के सवालों के जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने बताया, “मंत्रालय ने 9 नवंबर से 28 दिसंबर, 2016 तक छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई में 4,172 करोड़ रुपए की बेहिसाबी आय का पता लगाया है।”
  • मंत्रालय ने बताया कि नोटबंदी का उद्देश्य जासूसी, हथियारों की तस्करी तथा अन्य जाली चीजों की तस्करी को रोकना था।
  • कालेधन पर लगाम लगाना भी इसके प्रमुख मकसदों में से एक था I

ऐंबैस्डर ब्रैंड को पूजो ने खरीदा

  • ऐंबैस्डर के ब्रैंड को फ्रेंच कार कंपनी पूजो (Pegeot) ने खरीद लिया है।
  • फ्रैंच कंपनी और सीके बिड़ला ग्रुप के मालिकाना हक वाली हिंदुस्तान मोटर्स के बीच यह सौदा करीब 80 करोड़ रुपए में हुआ है। गौरतलब है कि साल 2013 के बाद इस कार का उत्पादन बंद कर दिया गया था।
  • ऐंबैसडर ब्रैंड को सात दशक पहले भारत में लॉन्च किया गया था। 1980 के दशक के मध्य में हर साल 24,000 ऐंबैसडर बिकती थीं, वहीं 2013-14 में यह संख्या घटकर केवल 2,500 यूनिट रह गई।

खेल –कूद

एशियन ट्रैक साइकिलिंग

  • भारत 37वीं एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा।
  • दक्षिण कोरिया नौ स्वर्ण, 13 रजत और आठ कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। चीन ने आठ स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर दूसरा और जापान ने सात स्वर्ण, पांच रजत व 13 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
  • भारत को पहले और दूसरे दिन जूनियर महिला साइकिलिस्टों ने टीम स्प्रिंट और इंडिविजुअल 500 मीटर टाइम ट्रायल में एक-एक पदक दिलाए थे।
  • पहला कांस्य पदक जूनियर महिला स्प्रिंट में शशिकला अगाशे और एलिना रेजी की जोड़ी ने भारत के नाम किया।

श्रीलंका को हरा द. अफ्रीका बनी नंबर 1 टीम

  • दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हराकर आइसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक की पोजीशन हासिल की है। इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया से चार अंक कम थे और वह दूसरे नंबर की वनडे टीम थी।
  • ऑस्ट्रेलिया को जहां न्यूजीलैंड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 5-0 से मात देकर ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। अब दक्षिण अफ्रीका के पास 119 अंक हैं।
  • वनडे में भारतीय टीम चौथे नंबर पर है और उसके पास 112 अंक हैं।

चर्चा में

अजय त्यागी

  • वरिष्ठ सीनियर आईएस ऑफिसर अजय त्यागी सेबी के नए प्रमुख होंगे।
  • वो यूके सिन्हा की जगह लेंगे। सिन्हा ने सेबी की कमान साल 2011 में तीन वर्षों के लिए संभाली थी। लेकिन फरवरी 2016 में मौजूदा सेबी प्रमुख के कार्यकाल को विस्तार देते हुए 1 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
  • अजय त्यागी 5 साल तक सेबी प्रमुख रहेंगे।

हेमंत भार्गव

  • देश की दिग्गज बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) ने हेमंत भार्गव को LIC का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है। मौजूदा समय में वो एलआईसी के जोनल मैनेजर (दिल्ली) हैं।
  • कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने हेमंत भार्गव की इस पद के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी है। वो अपने रिटायरमेंट तक इस पद पर बने रहेंगे। वो 31 जुलाई 2019 को रिटायर होंगे।
  • शीर्ष एलआईसी प्रबंधन में एक अध्यक्ष और तीन प्रबंध निदेशक होते हैं।

ऋषभ पंत

  • गौतम गंभीर की जगह अब युवा ऋषभ पंत को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है।
  • फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 09-02-2017 को हुई चयनकर्ताओं की बैठक में यह फैसला किया गया। टीम के कोच भाष्कर पिल्लई ने कहा कि ऋषभ ने रणजी में अच्छा प्रदर्शन किया।

एन चंद्रशेखरन