UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 02 November 2020

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 02 November 2020


::National::


बाबरी विध्वंस मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से न्यायालय का इनकार


  • उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी एवं उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश एस के यादव की सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया। 
  • न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ पूर्व न्यायाधीश के आवेदन पर विचार कर रही थी जिसमें उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी निजी सुरक्षा को जारी रखने का आग्रह किया था। 
  • इस पीठ में न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, “ पत्र देखने के बाद हम सुरक्षा प्रदान करना उचित नहीं समझते हैं।“ 
  • तीस सितंबर को विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के लिए इन लोगों के किसी भी साजिश का हिस्सा होने के कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं।
  • 16वीं सदी की मस्जिद को छह दिसंबर 1992 को 'कार सेवको' ने तोड़ दिया था, जिनका मानना था कि यह वह स्थल है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके बाद दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। एसके यादव ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन इस मामले पर फैसला सुनाया था।

हरियाणा में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी


  • उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी है। रविवार सुबह गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम मनोहर लाल ने भी कानून की पैरवी की है।
  • फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने पर मंथन शुरू किया है। यह कानून बनने के बाद बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसेगा। सरकार इस तरह का कानून बनाना चाहती है जिसमें ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी सजा व जुर्मानेे का प्रावधान हो।    
  • यह कानून बनाने के विज के ट्वीट को रिट्वीट के जरिये अनेक लोगों का समर्थन मिला है। साथ ही इसकी सराहना भी की गई है। हरियाणा से पहले यह कानून बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ले चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कानून बनाने का एलान किया है।    
  • शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने योगी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है।
     

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit


UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट


::international::


इमरान खान ने किया गिलगित-बाल्टिस्तान को अंतरिम प्रांत का दर्जा देने का ऐलान


  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को अंतरिम प्रांत का दर्जा देने का ऐलान कर दिया है। 
  • इससे पहले इमरान ऐलान कर चुके हैं कि गिलगित-बाल्टिस्तान को संवैधानिक अधिकार दिए जाएंगे और नवंबर में चुनाव भी कराए जाएंगे। 
  • भारत इस कदम का विरोध करता आया है और पाकिस्तान के अंदर ही इसे चुनौती मिल चुकी है।
  • पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक खान ने यहां कहा, 'मेरे गिलगित-बाल्टिस्तान आने का एक कारण यह ऐलान करना है कि हमने इसे प्रविजनल प्रांत का दर्जा देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रेजॉलूशन को ध्यान में रखते हुए किया है।' खान ने कहा कि वह गिलगित-बाल्टिस्तान को दिए जाने वाले पैकेज के बारे में चर्चा या ऐलान नहीं कर सकते हैं, क्योंकि चुनाव के चलते लागू हुए नियमों का उल्लंघन होगा।
  • जमीयत-ए-उलेमा इस्लाम-F चीफ मौलाना फजलुर रहमान ने तो GB को प्रांत बनाने के खिलाफ ही रुख अपनाया हुआ है। 
  • रहमान के मुताबिक ऐसा करने से भारत का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला भी वैध साबित हो जाएगा। 
  • विपक्ष ने सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा को एक बैठक में चुनाव के बाद इस मुद्दे पर चर्चा का आश्वासन दिया था लेकिन इमरान ने पहले ही ऐलान कर दिया है।

::Economy::


मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार तीसरे महीने तेजी


  • देश की विनिर्माण गतिविधियों (Manufacturing activities) में अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने सुधार हुआ है। 
  • एक मासिक सर्वे के अनुसार बिक्री में सुधार के बीच कंपनियों के उत्पादन में 13 साल की (अक्टूबर, 2007 के बाद) सबसे तेज वृद्धि हुई है। आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (Purchasing Managers' Index) अक्टूबर में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया, जो सितंबर में 56.8 था।
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की सेहत में पिछले एक दशक से अधिक का सबसे अच्छा सुधार है। 
  • लगातार 32 माह तक वृद्धि दर्ज करने के बाद अप्रैल में इस सूचकांक में गिरावट आई थी। पीएमआई के 50 से ऊपर होने का मतलब गतिविधियों के विस्तार से और 50 से नीचे होने का मतलब संकुचन से होता है। आईएचएस मार्किट की इकनॉमिक्स असोसिएट निदेशक पोलीअन्ना डे लीमा ने कहा, 'भारतीय विनिर्माताओं के पास नए ऑर्डर आ रहे हैं और उत्पादन में भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के बाद सुधार हो रहे हैं। अक्टूबर के पीएमआई आंकड़ों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।'

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण करेगी मणिपाल हॉस्पिटल्स


  • मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है।     
  • यह सौदा 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का बैठेगा। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने कहा कि उसका इरादा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स लि. (कोलंबिया एशिया) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिगहण का है।
  • इस अधिग्रहण से उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी। एक बयान में कहा गया है कि दोनों इकाइयों के सामूहिक रूप से 15 शहरों में 27 अस्पताल हो जाएंगे। इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 7,200 तथा कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक होगी। 
  • दोनों इकाइयों के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या 4,000 से अधिक होगी। 
  • सालाना आधार पर इन अस्पतालों में 40 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता। यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। 
  • नियामकीय मंजूरियों के बाद स्वामित्व का स्थानांतरण मणिपाल हॉस्पिटल्स को किया जाएगा। मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजन पई ने कहा, ‘‘कोलंबिया एशिया का अधिग्रहण हमारी रणनीति के अनुरूप है। इससे मरीजों को सेवाओं के लिए हमारी पहुंच का विस्तार होगा।’’

 :: SCIENCE  AND  TECH ::  


दुनिया का सबसे विशाल पक्षी, 21 फुट लंबे पंखों से भरता था उड़ान


  • अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसे विशालकाय पक्षी के जीवाश्म की पहचान की है जो लगभग पांच करोड़ साल पहले पाया जाता था। इस पक्षी के पंख 21 फुट लंबे होते थे। अंटार्कटिका से 1980 के दशक में बरामद जीवाश्म दक्षिणी समुद्रों में विचरण वाले पक्षियों के एक विलुप्त समूह के सबसे पुराने विशालकाय सदस्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • तुलनात्मक रूप से समुद्र के ऊपर विचरण करने वाले पक्षियों में वांडरिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है और इनके पंख, सभी परिंदों में सबसे ज्यादा लंबे यानी साढ़े 11 फुट तक फैल सकते हैं। पेलेगोर्निथिड कहे जाने वाले, पक्षियों ने आज के अल्बाट्रोस की तरह एक स्थान को भरा और कम से कम छह करोड़ वर्षों तक पृथ्वी के महासागरों में व्यापक रूप से यात्रा की।

  • ‘जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक दूसरा पेलगोर्निथिड जीवाश्म, जो जबड़े की हड्डी का हिस्सा है, लगभग चार करोड़ साल पहले का है। अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में एक स्नातक छात्र पीटर क्लोइस ने कहा, ‘हमारी जीवाश्म खोज, जिसमें पांच से छह मीटर के पंखों-लगभग 20 फुट- वाले पक्षी शामिल हैं, से पता चलता है कि डायनासोर के विलुप्त होने के बाद पक्षी वास्तव में अपेक्षाकृत तेजी से विशाल आकार के लिए विकसित हुए और कई वर्षों तक महासागरों के ऊपर घूमते रहे।’


Sports


आदिल सुमरिवाला तीसरी बार बने एएफआई के अध्यक्ष


  • आदिल सुमरिवाला तीसरी बार एथलेटिक्स फेडरेशन(एएफआई) के अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 2003 विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वालीं दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज को यहां विशेष आम बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंजू के लिए यह एएफआई कार्यकारी समिति में उनका सर्वोच्च पद है। वह एथलीटों के आयोग का सदस्य होने के कारण अंतिम कार्यकाल की कार्यकारी समिति में थीं।
  • एथलेटिक्स फेडरेशन में पहली बार कोई महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी हैं। रविंद्र चौधरी सचिव और मधुकांत पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया। पांच संयुक्त सचिव और आठ कार्यकारी सदस्य भी चुने गए। 

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit


UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट