यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-6"

यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-6"

नीति

1. वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् ने उद्योग के साथ सम्पर्क स्थापित करने एवं देशक प्रौद्योगिकी प्रविधियों का विकास करने के लिए अनेक प्रयोगशालाओं को स्थापित किया है। विशिष्ट उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए कि पिछले एक दशक में परिषद् की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ क्या रही हैं? (लगभग 250 शब्द) (89/II/3a/40)

2. क्षेत्रीय विकास के लिये विज्ञान और और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग पर करीमनगर में किए गए प्रयोग को संक्षेप में समझाइए। (90/II/7a/20)

3. ‘स्क्विड’ क्या है? सी. एस. आई. आर. की प्रयोगशालाओं में से कौन-सी इस पर कार्य कर रही हैं? (91/II/8b(C)/3)

4. बौद्धिक सम्पदा अधिकार क्या है? भारतीय वैज्ञानिक नए पेटेन्ट अनुशासन से चिन्तित क्यों हैं? (लगभग 250 शब्दों में) (96/II/3b/40)

5. मौलिक स्थिरांक क्या होते हैं? और मापन तंत्र में उनके उपयोग क्या हैं? (02/II/11a/15)

6. कापी राइट और ट्रेड मार्क पर टिप्पणी लिखिए। (08/II/12a/2)

रक्षा प्रौद्योगिकी

1. समेकित निदर्शित प्रक्षेपणास्त्र विकास कार्यक्रम अन्तर्गत भारत द्वारा विकसित तीन प्रक्षेपणास्त्रों के नाम बताइए। उनके सामर्थ्यों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए। (89/II/8a(C)/3)

2. द्विअंगी रासायनिक आयुध क्या हैं? (91/II/8a(C)/3)

3. भारत के प्रक्षेपणाड्ड विकास कार्यक्रम की प्रमुख विशेषतायें क्या हैं? (92/II/7d/20)

4. भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों की प्रौद्योगिकी विकास में उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। (93/II/7a/20)

5. निम्न संकेताक्षरों का प्रयोग किसके लिये है? (93/Ii/8e(C)/3)

(a) अनुराग
(b) एच. वी. डी. सी.
(c) जी एम आर टी

6. ‘विकास’ इंजन क्या है? इसका प्रयोग किस लिए किया जा रहा है? (93/II8f(C)/3)

7. ‘पृथ्वी’ के सम्बन्ध में क्या विवाद है? (97/I/7g/2)

8. भारत के लिए अग्नि परियोजना (प्रोजेक्ट) क्यों महत्वपूर्ण है? (लगभग 250 शब्दों में) (97/II/3a/40)

9. भारत को पिनाक के विकास से कैसे लाभ हो रहा है? (98/II/7b/20)

10. प्ब्डत् का पूरा अर्थ क्या होगा? (98/II/8(ii)(C)/1)

11. क्रायोजेनिक इंजन क्या है? भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उसके महत्व पर चर्चा कीजिए। (01/II/10a/30)

12. स्टेल्थ प्रौद्योगिकी से क्या तात्पर्य है? (07/I/11a/10)

13. मिसाइल प्रौद्योगिकी के संबंध में भारत द्वारा की गई पहलों पर चर्चा कीजिए। (लगभग 150 शब्द)  (07/II/11c/15)

14. भारत का ऐल.सी.ए. (तेजस) के संबंध में लिखिए। (08/II/2e/2)

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

1. फ्स्टेल्द वायुयानय् से क्या आशय है? इस प्रकार के वायुयान में प्रयुक्त दो फ्स्टेल्दय् प्रौद्योगिक प्रविधियाँ बताइए। (89/II/8f(C)/3)

2. भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम की प्रगति का निरूपण कीजिए। इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ क्या है? (91/II/7a/20)

3. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए निम्नतापी इंजिन के महत्व का संक्षिप्त विवेचन कीजिए। (92/II/7a/20)

4. ‘लीप सेकंड’ क्या है? (92/II/8b(C)/3)

5. भूसमकालिक कक्षा (जिवोसिन्क्रेनस आरबिट) में उपग्रह स्थापित करने के क्या लाभ हैं? (92/II/8e(C)/3)

6. दूरस्थ संवेदन क्या है? भारत में दूरस्थ संवेदन की स्थिति का वर्णन कीजिए। (93/II/6c/15)

7. जेट धारा रेखाएं क्या हैं? (93/II/8d(C)/3)

8. ‘तालसुर’ क्या है? (94/II/8b(C)/3)

9. ‘शूमेकर लेवी-9’ क्या है? हाल में इसकी क्यों चर्चा हुई थी? (94/II/8e(C)/3)

10. पी एस एल वी (PSLV) क्या है? भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसके महत्त्व का वर्णन कीजिए। (95/II/7b/20)

11. VSAT क्या है? वे किसके लिए प्रयुक्त होते हैं? (95/II/8b(C)/3)

12. भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में अन्तरिक्ष कार्यक्रम किस प्रकार सहायता करता है? समझकर लिखिए। (लगभग 250 शब्दों में) (96/II/3a/40)

13. चन्द्र ग्रहण केवल पूर्ण चन्द्रमा की स्थिति में ही क्यों होता है? (96/II/8c/3)

14. भारत के लिए अग्नि परियोजना (प्रोजेक्ट) क्यों महत्वपूर्ण हैं? (लगभग 250 शब्दों में) (97/II/3a/90)

15. धूमकेतू (कामेट) और उल्का (मीटियोर) में क्या अंतर है? (97/II/8c/3)

16. सुदूर संवेदन क्या है? विशेषकर भारत के संदर्भ में, उसके क्या उपयोग हैं? (98/II/3a/40)

17. भारत की सीमाओं पर निगरानी को मजबूत करने के लिए किए नए प्रकार के उपग्रह को चालू करने का प्रस्ताव है? इस प्रकार के उपग्रह की विद्यमान आई.आर.एस. उपग्रहों के साथ तुलना कीजिए। (99/I/6a/10)

18. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 25 शब्दों में हों) (99/II/8/3 each)

(a) ‘स्वाच ऑफ नो ग्राउन्ड’ क्या है?
(b) भारत का अत्याधुनिक व्यापारिक उपग्रह इनसेट 2 ई कहाँ से स्थापित किया गया है?
(c) ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टेम (जी.पी.एस.) क्या है?

19. जी.एम.आर.टी. क्या है? (99/II/10b(ii)/1)

20. विक्रम साराभाई स्पेस सेन्टर कहां स्थित है? (99/II/10e(iii)/1)

21. भूस्थिर कक्ष का महत्त्व क्या है? अगर यह सम्पूर्ण रूप से भर जाए तो क्या होगा? (99/II/10a/30)

22. अंतरिक्ष अनुसंधान के संदर्भ में जी.एस.एल.वी. के महत्व का विवेचन कीजिए। (01/II/10b/30)

23. प्रसारण व्यवस्था में ‘‘डायरेक्टर टू होम’’ व्यवस्था की उपयोगिता सुनिश्चित कीजिए। (01/II/11a/10)

24. सौर तंत्रों में क्या-क्या शामिल है? पूर्ण सौर तंत्र की समग्र रूप से गति और सौर तंत्र को बनाने वाले अधिकतर पिंडों की गति पर चर्चा कीजिए। (03/II/11a/15)

25. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आई.एस.एस.) किस वर्ष में और किन देशों द्वारा छोड़ा गया था? इस कार्यक्रम में कितने देश भाग ले रहे हैं? केन्द्र में ऐसे कौन से अद्वितीय अध्ययन किए जा रहे हैं, जो पृथ्वी पर इतने परिशुद्ध रूप में नहीं किए जा सकते थे? (03/II/11b/15)

26. परियोजना ‘अंतरिक्ष’ के प्रमुख अभिलक्षणों को सविस्तार बताइए। (05/II/7a/15)

27. भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह तंत्रों के बारे में आप क्या जानते हैं? उसके महत्चपूर्ण अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। (250 शब्द) (08/II/10b/30)

जैव-प्रौद्योगिकी

1. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एन.सी.एल.) ने पादप-प्रजनन (प्लैट-जेनेटिक्स) के क्षेत्र में जो विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त की है उसके महत्त्व को समझाइए। (90/II/8f(C)/3)

2. भारत में जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नालोजी) के क्षेत्र में हुई मुख्य उपलब्धियों के बारे में एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करें। (लगभग 250 शब्दों म(91/II/3b/40)

3. ऊतक सम्वर्ध क्या है? (91/II/8c(C)/3)

4. आनुवांशिक संरक्षण क्या है? भारत में आनुवांशिक संरक्षण गतिविधियों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (93/II/3b/40)

5. आयुर्विज्ञान में जीव प्रौद्योगिकी किस प्रकार उपयोगी हो रही है? कुछ वर्तमान उदाहरण दीजिए। (93/II/7b/20)

6. ‘डी एन ए अंगुलिचिन्ह’ क्या है? इस क्षेत्र में भारत का कौन-सा शोध संस्थान काम कर रहा है? (94/II/7d/20)

7. पित्रैक (जीन) क्या है? यह कहाँ पाया जाता है? (94/II/8f(C)/3)

8. ‘ट्रांसजेनिक जीव’ (Transgenic organism) किसे कहते हैं? ये किस प्रकार के कार्य में प्रयुक्त होता है? (96/II/7d/20)

9. ऊतक संवर्धन (टिशू कल्चर) क्या है? (97/II/8e(C)/3)

10. आनुवंशिक इन्जीनियरी क्या है? आजकल इसका महत्व क्यों बढ़ता जा रहा है। (98/II/3b/40)

11. ट्रांसजेनिक जीव महत्वपूर्ण क्यों हैं? (98/II/8c/3)

12. ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट क्या है? उसके महत्व की संक्षेप में विवेचना कीजिए। (99/II/7a/20)

13. बायोसेन्सर क्या है? उनके उपयोग की व्याख्या कीजिए। (99/II/7a/20)

14. सेन्टर फॉर सेल्यूलर एण्ड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी कहाँ स्थित है? (99/II/10c/1)

15. समान जुड़वे जनित रूप से एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं? (99/II/10f/3)

16. मानवीय जेनोम की विवेचना कीजिए। (00/I/11b/10)

17. ट्रांसजेनिक पौधे संकर पौधे से कैसे भिन्न है तथा आधुनिक कृषि में उनका क्या महत्व है? विस्तार से बताइए। (00/II/11a/15)

18. स्टेम सेल क्या होते हैं? वे हाल में खबरों में क्यों रहे हैं? चर्चा कीजिए। (01/II/10b/30)

19. ‘‘जैव-प्रौद्योगिकी धमाका भारत के लिए स्वर्णिम मार्ग खोल सकता है।’’ चर्चा कीजिए। (02/I/10b/30)

20. मानवीय क्लोंनंग क्या है? क्या यह खतरनाक है या कि लाभदायक? चर्चा कीजिए। (02/II/11c/15)

21. जीनोम के संबंध में लिखिए। (03/I/13e/2)

22. ‘हिमशीतित वीर्य प्रौद्योगिकी के तत्वों पर चर्चा कीजिए। ‘भू्रण अंतरण’, ‘ट्रांसजीनिक प्राणी’, डी.एन.ए. पुनर्योजन तकनीक’ क्या है? (03/II/11c/15)

23. जैव शिल्प विज्ञान का क्या आशय है? इसके महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिए। (04/II/11b/15)

24. उपचारात्मक क्लोनिंग क्या होता है? संक्षेप में उसकी विधि एवं संभाव्य अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए। (05/II/11b/15)

25. ‘जैव रिफ़ाइनरी बनाम जीवाश्म ईंधन’ पर एक टिप्पणी लिखिए। (06/II/11b/15)

26. प्रसामान्य परासरण और उत्क्रम परासरण क्या होते हैं? क्या कारण है कि भारत में आज उत्क्रम परासरण लोकप्रिय हो गया है? (06/II/11c/15)

27. जीनोम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (07/I/13e/2)

28. मानव जीनोम परियोजना के उद्देश्यों एवं वर्तमान उपलब्धियों को स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द) (07/II/11b/15)

29. भारत के प्रौद्योगिकीय विकास के लिए ‘चिकित्सीय जैव-प्रौद्योगिकी’ और ‘जैव इंजीनियरी’ किस प्रकार उपयोगी हैं? (08/II/10a/30)

ऊर्जा कार्यक्रम

1. आवृत्ति-मूर्च्छना (फ्रीक्वेन्सी मॉड्यूलेशन) क्या है? (90/II/8a/(C)/3)

2. नाभिकीय अवपात से आप क्या समझते हैं? उसका हानिकारक प्रभाव क्या होता है? (90/II/8b(C)/3)

3. द्रुत प्रजनक रिऐक्टर क्या है? भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में इसकी भूमिका का संक्षिप्त विवेचन कीजिए। (92/II/7b/20)

4. भारी पानी (हेवी वाटर) क्या है? यह किसके लिये प्रयुक्त होता है? (92/II/8a(C)/3)

5. RDX किससे बना है? हाल में यह क्यों चर्चा का विषय रहा है? (93/II/7d/20)

6. भारत के नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन कीजिए। (94/II/7a/20)

7. न्यूक्लियर मेडिसिन क्या होती है? इसके विभिन्न उपयोग बताइए। (96/II/7a/20)

8. निम्नलिखित कहाँ स्थित हैं? (शहर और राज्य दोनों के नाम लिखिए) (96/II/8f(C)/3)

(a) केन्द्रीय औषधि शोध संस्थान
(b) अन्तरिक्ष एप्लीकेशन केन्द्र
(c) इन्दिरा गाँधी आणविक शोध केन्द्र

9. भारत के परमाणु कार्यक्रम ने किस तरह देश की आर्थिक एवं रक्षा आवश्यकताओं में योगदान दिया है? (97/II/3b/40)

10. फास्ट ब्रीडर रिएक्टर क्या है? भारतीय संदर्भ में उसकी उपयुक्तता पर टीका कीजिए। (99/II/3b/40)

11. कार्बन डेटिंग क्या है? पुरातत्व विज्ञान में इसके अनुप्रयोग की व्याख्या कीजिए। (99/II/7b/20)

12. इनमैस क्या है? (99/II/10d/1)

13. इन्दिरा गाँधी सेन्टर फॉर एटॉमिक रिसर्च कहाँ स्थित है? (99/II/10e/1)

14. विकिरण और उसके प्रभाव के संबंध में लिखिए? (03/I/13b/2)

15. लगभग 250 शब्दों में उत्तर दीजिए : वैकल्पिक ऊर्जा-स्त्रोत (04/II/10a/30)

16. क्या कारण है कि हाइड्रोजन की भविष्य के ईंधन के रूप में तारीफ की जा रही है? (05/II/11c/15)

17. परिवहन क्षेत्रक के लिए कौन से वैकल्पिक इंर्धन उपलब्ध हैं? उनके अभिलक्षणों और उनका प्रयोग करने में उनके लाभों और हानियों पर चर्चा कीजिए। (07/II/11a/15)

सूचना-प्रौद्योगिकी

1. कृत्रिम वृद्धि क्या है? इसका वर्तमान दृश्य-विधान क्या है तथा इसकी संभावनाएं क्या हैं? (लगभग 250 शब्द) (91/II/3a/40)

2. निम्न संकेताक्षरों का प्रयोग किसके लिए हैं?

(a) पी. यू. एफ. ए.
(b) बी. एच. आर. आर.
(c) एच. डी. टी. वी. (92/II82(C)/3)

3. ई-लेम्प क्या है? इसके मुख्य लाभ क्या हैं? (93/II/8a(C)/3)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

4. ‘वर्चुअल रीयल्टी’ (Virtual reality) क्या होती है? यह किस प्रकार के कार्य में प्रयुक्त होती है? (96/II/7b/20)

5. निम्नलिखित का पूरा अर्थ क्या है- (96/II/8c(C)/3)

(a) C-DOT
(b) INMAS

6. निम्नलिखित का क्या मतबल है? (97/II/8d(C)/3)

(a) TIFR
(b) DRDO
(c) NEERI

7. प्रकाश तंतु क्या है? उनके क्या फायदे हैं? (98/II/7c/20)

8. एन्ट्रिक्स निगम का महत्व बताइये। (98/II/8c/3)

9. वेबसाइट क्यों लोकप्रिय होती जा रही हैं? (98/II/8c/3)

10. निम्नलिखित का पूरा अर्थ क्या होगा- (98/II/8d(C)/3)

(a) C-DAC
(b) ICMR
(c) TRAI

11. इन्टरफेरोन के कार्यकलाप बताइये। (98/II/8e(C)/3)

12. ई-मेल और फैक्स में क्या अंतर है? (98/II/8f(C)/3)

13. सरकार द्वारा अनुमोदित नई टेलिकॉम नीति के प्रमुख प्रावधान किया हैं? इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय का निर्णय क्या रहा है? (99/I/6c/10)

14. निस्सेट क्या है? (99/II/10d(i)/1)

15. फाइबर औप्टिक्स क्या है? दूरसंचार में इसके क्या लाभ हैं? विस्तार से बताइए। (01/II/11a/15)

16. ई-कामर्स के बारे में लिखिए। (01/I/13/2)

17. ‘विकल्प के रूप में इंटरनेट टेलीफोनी’ सविस्तार चर्चा कीजिए। (02/II/10b/30)

18. अन्योन्यक्रियात्मक टेलीविजन क्या है? वी.ओ.डी. सेवाओं के इस्तेमाल से कौन से विशेष लाभ होते हैं? प्रारूपिक वी.ओ.डी. तंत्र के अवयव क्या हैं? किस कथाचित्र का सबसे पहले पूर्णतः कम्प्यूटरों का सर्जन किया गया था और किस वर्ष में? (03/II/10b/30)

19. भारत के संदर्भ में, ई-शासन की उपयोगिता पर चर्चा कीजिए। (04/II/11c/10)

20. ‘पारिस्थितिक पर्यटन’ क्या होता है? भारत में उसका किस प्रकार उन्नयन किया जा सकता है?  (04/II/12c/10)

21. अंकीय अभिसरण क्या होता है? आधुनिक समाज के लिए उसके निहितार्थों का परीक्षण कीजिए। (05/II/10b/30)

22. पी.ए.सी.ई. पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (07/II/I/13b/2)

23. इंटरनेट प्रोटोकाल टीवी (आई. पी. टीवी.) के बारे में समझाइए। (150 शब्द) (08/II/11a/15)

24. वाई फाई के बारे में समझाइए। (08/II/11c/15)

25. टी. आई. एफ. ए. सी. के संबंध में लिखिए। (08/II/12b/2)

कम्प्यूटर

1. "कम्प्यूटर वाइरस" क्या होता है? उसके प्रभाव क्या होते हैं, क्या इसका कोई इलाज है? (89/II/8e(C)/3)

2. ‘क्वाटम जप’ शब्द को समझाइए। (90/II8d(C)/3)

3. सुपर कम्प्यूटर क्या है? भारत में सुपर कम्प्यूटर के विकास का वर्णन कीजिए। (93/II/3a/40)

4. ब्क्.त्व्ड क्या है? सूचना प्रसार के माध्यम के रूप में इसकी मुख्य श्रेष्ठताओं का वर्णन कीजिए। (93/II/7c/20)

5. ‘एनसाइलाइट्स’ क्या है? (94/II/8a(C)/3)

6. निम्नलिखित का क्या मतलब है? (94/II/8d(C)/3)

(a) सी-डी ए सी
(b) एस आर ओ एस एस
(c) आई एन एस डी ओ सी

7. निम्नलिखित किनके लिए प्रयक्त होते हैं? (95/II/8d(C)3)

(a) IREDA
(b) APPLE
(c) INMAS

8. ‘ई-मेल’ क्या है? (97/II/8c(C)/3)

9. भारत में सुपर-कम्प्यूटर के विकास का वर्णन कीजिए। (98/II/7a/20)

10. एक मोडेम क्या है? वह किसमें प्रयुक्त होता है? (99/II/10a/3)

11. कम्प्यूटर वाइरस क्या है? वह किस प्रकार एक प्रणाली को अनुदूषित करता है? (99/II/10c/2)

12. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में हो) : (00/II/12/10)

(a) कम्प्यूटर की ‘क्लाक स्पीड’ क्या दर्शाता है?

(b) निम्नलिखित से क्या तात्पर्य है?
(i) http
(ii) CPU
(iii) ROM
(iv) BIOS

13. निम्नलिखित का उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए): (01/II/12/10)

(a) कंप्यूटर भाषा में ‘हैंडशेक’ क्या होता है?
(b) ‘ईथरनेट’ क्या है और उसको किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
(c) ‘अंकीय हस्ताक्षर’ क्या है और उसका किस काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है?
(d) निम्नलिखित के पूरे नाम लिखो :
(i) ड्रैम
(ii) जे.पी.ई.जी.
(iii) ए.एस.सी.आई.आई.
(iv) इमैप
(e) वैप-योग्य फोन क्या है? (01/II/12/10)

14. निम्नलिखित का उत्तर दीजिए- (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए) (02/II/12/10)

(a) अंकीय कैमरा क्या होता है?
(b) कंम्प्यूटर भाषा में ‘फायरवाल’ क्या होती है?
(c) मल्टिमीडिया क्या होता है?
(d) निम्नलिखित संक्षिप्तियों के पूरे रूप क्या हैं?

(i) एच.टी.एम.एल
(ii) एफ.टी.पी.
(iii) एम.एफ.एल.ओ.पी.एस.
(iv) पलेनिट
(e) पाइरेसी क्या होती है?

15. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) (03/II/12/10)

(a) ‘सिम्पेथैटिक हैप्टिक्स’ क्या होता है?
(b) ‘लीनस्क्स’ के विशेष अभिलक्षण क्या हैं?
(c) प्रचालनिक तंत्र क्या होता है? प्रचालनिक तंत्र द्वारा प्रदत्त बुनियादी सेवाओं की सूची बनाइए।
(d) ‘इंटरनेट वर्म’ क्या है? डी.डी.ओ.एस. को स्पष्ट कीजिए।
(e) निम्नलिखित के पूर्ण रूप क्या हैं?

(i) पी.ओ.एस.आइ.एक्स. (पोसिक्स)
(ii) इ.पी.आर.ओ.एम. (ऐपरौम)
(iii) एम.ओ.डी.इ.एम. (मोडेम)
(iv) सी.ओ.बी.ओ.एल. (कोबोल)

16. लगभग 20-20 शब्दों में निम्नलिखित के उत्तर दीजिए- (04/II/12/2each)

(a) ई-प्रशासन (ई-गवर्नेस) से क्या तात्पर्य है?
(b) यू.आर.एल. किसे कहते हैं?
(c) निम्नलिखित का पूर्ण रूप स्पष्ट कीजिए-

(i) सी.डी.रोम
(ii) यू.एस.बी.
(iii) आई.टी.ई.एस.
(iv) एफ.ओ.आर.टी.आर.ए.एन.

17. ‘ब्लुटूथ’ के संबंध में लिखिए। (05/II/6(i)/2)

18. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में) (05/II/12/10)

(a) ‘एक्साबाइट’ क्या है?
(b) ‘वाइरस’ क्या होता है?
(c) निम्नलिखित के अंग्रेजी के पूर्ण रूप क्या हैं?

(i) एक्स.एम.एल.
(ii) मेसर (एम.ए.एस.ई.आर.)
(iii) सीकैम (एम.ई.सी.ए.एम.)
(iv) टिप्स (टी.आई.पी.एस.)

(d) ‘अवतार’ किसको कहते हैं?

(e) ‘विकीपीडिया’ क्या होता है?

19. आप प्रकाशिक अभिकलन से क्या समझते हैं? क्या कारण है कि प्रकाशिक अभिकलन का निष्पादन इलेक्ट्रॉनिक अभिकलन से कहीं बेहतर समझा जाता है? (06/II/11a/15)

20. निम्नलिखित सभी पांचों प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में): (04/II12/10)

(a) कम्प्यूटरन में आप ‘सर्च इंजन’ से क्या समझते हें?

(b) निम्नलिखित के पूर्ण रूप लिखिए :

(i) सी.ए.डी.
(ii) सी.ए.एम.
(iii) सी.आई.एम.

(c) समझाइए कि कम्प्यूटरों में तनु फिल्म स्मृति क्या होती है?

(d) ‘कृत्रिम बुद्धि’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

(e) कम्प्यूटर संसार में ‘हैकर’ किनको कहा जाता है?

21. निम्नलिखित सभी पांच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में):

(a) फायर भित्ति क्या होती है?
(b) मालवेयर क्या होता है?
(c) निम्नलिखित के पूर्ण रूप क्या हैं?

(i) एम.पी.ई.जी
(ii) आई.ऐस.पी.
(iii) एच.टी.एम.एल.
(iv) ए.एस.सी.आई.आई.

(d) ‘रूट किट’ किसकों कहते हैं?

(e) ‘कम्यूटर अभिकल्प’ क्या होता है? (07/II/12/10)

22. रोबो के घटक के बारे में समझाइए। (08/II/11d/15)

स्वास्थ्य एवं रोग

1. ‘एनाबॉलिक स्टेराइड’ क्या होते हैं? एक उदाहरण दीजिए। हाल ही में समाचार-पत्रों में इनकी चर्चा क्यों हुई? (89/II/8b(C)/3)

2. "पराध्वनि (अल्ट्रा साउंड) क्या होती हैं? आधुनिक चिकित्सा में इसके कोई दो उपयोग बताइए। (89/II/8d/ (C)/3)

3. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् ने चेतावनी दी है कि एड्स की भयंकर बीमारी अगले कुछ वर्षों में भारत में भी फैल सकती है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए क्या-क्या उपाय अनुशंसित हैं? (90/II/7b/20)

4. ‘बी वी ओ’ पर परिचयात्मक टिप्पणी लिखिए। इसके प्रयोग के विरोध में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए। (90/7d/20)

5. यकृत-शोध ई क्या है? (91/II/8d(c)/3)

6. एम.आर.आई. क्या है? यह किसके लिए प्रयुक्त होता है? (92/II/8f(c)/3)

7. डी पी टी वैक्सीन क्या है? इसका प्रयोग किस लिए किया जाता है? (93/II/8b(c)/3)

8. आयोडीन की कमी से क्या बीमारियाँ पैदा होती हैं? भारत में इस समस्या से निपटने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं? (लगभग 250 शब्द) (94/II/3b/40)

9. एड्स (AIDS) क्या है? इसके प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए। (लगभग 250 शब्दों में) (95/II/3b/40)

10. ‘उल्बवेधन’ (ऐमनियोसेंटेसिस) क्या है? यह तकनीक विवादस्पद क्यों बन गयी है? (95/II/7d/20)

11. एलिसा (ELISA) क्या है? यह किसके लिए प्रयुक्त होते हैं? (95/II/8a(c)/3)

12. (हृद) गतिप्रेरक (पेसमेकर) क्या है? वह किस प्रकार काम करता है? (95/II/8c(c)/3)

13. जैव उपचार (Bioremediation) क्या है? (95/II/8f(c)/2)

14. HIV क्या है? इसमें क्या होता है? (96/II/8d(c)/3)

15. ‘‘मैडकाऊ’’ रोग क्या है? (97/II/7b/20)

16. पोलिया क्या है? इसके कुछ लक्षण लिखिए और बताइए कि इसे कैसे रोका जा सकता है? (97/II/7d/20)

17. एन्जाइम क्या है? उनका क्या महत्व है? (98/II/7d/20)

18. HIV को इतना खतरनाक क्यों मानते हैं? विश्व में खास तौर से गरीब देशों में इस कीटाणु का प्रसार रोकने में इतनी कठिनाई क्यों आ रही है? (00/II/10b/30)

19. ऐंथ्रैक्स के संबंध में लिखिए। (03/I/13a/2)

20. एस्पर्टेम के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/12c/2)

21. जीन मादन (जीन डोपिंग) के संबंध में लिखिए। (08/II/12d/2)

लेजर एवं तीव्र चालकता

1. "क्वार्ट्ज़ घड़िया" सही समय कैसे बताती हैं? (89/II/8c (C)/3)

2. कम्प्यूटरों में अतिसंवाहकों (सुपर कम्प्यूटरों) का अनुप्रयोग किस रूप में होता है? (लगभग 250 शब्द) (90/II/8c(C)/3)

3. फोटॉनिकी क्या होती है? इसके अनुप्रयोग के कुछ क्षेत्र बताइए। (90/II/8c(C)/3)

4. उच्च ताप वाले अतिचालक क्या हैं? उनके महत्वपूर्ण प्रयोग बतलाइए। (94/II/8c/3)

5. दाब-विद्युत किसे कहते हैं? (94/II/8c(C)/3)

6. ‘माइक्रोवेव ओवन’ क्या है? यह किस प्रकार खाना पकाता है? (96/II/7c/20)

7. भारत के नाभिकीय शक्ति संयंत्र कहाँ स्थित हैं? (96/II/8a/(A)/3)

8. अल्ट्रासोनोग्राफी (Ultrasonography) किसे कहते हैं? (96/II/8b (C)/3)

9. ‘फुलेरेन्स’ क्या हैं? ये क्यों महत्वपूर्ण हैं? (97/II/7c/20)

10. ‘क्वासार्स’ क्या है? (97/II/8f(c)/3)

11. ‘अतिचालकता’ (सुपरकन्डक्टिविटी) से क्या तात्पर्य है? इसकी उपयोगिता और अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालिए। (04/II/11a/15)

12. युद्ध और शांति की स्थितियों में ‘‘लेज़र’’ के महत्व का वर्णन कीजिए। (04/II/11c/15)

13. समझाइए कि नैनोविज्ञान और नैनोप्रौद्योगिकी किस प्रकार आधुनिक प्रौद्योगिकी में क्रान्ति ले आए हैं। (06/II/10b/30)

पर्यावरण प्रदूषण, नगरीकरण एवं सतत विकास

1. ओजोन-संस्तर की रक्षा के लिए मांट्रील प्रोटोकाल की प्रमुख अनुशंसाएँ क्या हैं? लंदन में हाल ही में आयोजित कन्वेंशन से भारत किस रूप में प्रभावित हैं? (लगभग 250 शब्द) (90/II/3a/40)

2. सार्वत्रिक चेतावनी (ग्लोबल वार्निग) से क्या आशय है? उसके क्या प्रभाव होते हैं? (90/II/8e(C)/3)

3. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के प्रमुख लक्षण बतलाइए। इससे चीते के परिसमाप्ति को बचाने में कहाँ तक सहायता मिली हैं? (94/II/7c/20)

4. ‘हरिगृह प्रभाव’ क्या है? इसका पृथ्वी के पर्यावरण पर क्या प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है? उसे रोकने के लिए उपाय किसे जा रहे हैं? (95/11/3a/40)

5. सीसारहित पेट्रोल क्या होता है ? इसके क्या गुण-दोष हैं? (95/II/8e(C)/3)

6. एन निनो (म्प् छपदव) क्या है? इसकी भारत में क्या प्रासंगिकता हैं? (95/II/8a(C)/15)

7. मनुष्य के कान के लिए सुरक्षित ध्वनि स्तर क्या है? वैद्युत (इलेक्ट्रिक) घण्टी के रव का प्रबलता स्तर (ध्वनि स्तर) बताइए। (97/II/8a(C)/3)

8. ओजोन होल क्या है? यह किस कारण होता है और पृथ्वी जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है? (99/II/7c/20)

9. सी.एन.जी. क्या है? वह किस प्रकार वायु प्रदूषण को कम करता है? (99/II/10b/3)

10. ग्रीनहाउस गैस क्या होते हैं? पृथ्वी की जलवायु पर उनका क्या प्रभाव होता है तथा उसका क्या फल होता है? विस्तार से बताइए। (00/II/11b/15)

11. मौंट्रियल उपसंधि किस विषय पर है? पृथ्वी के पर्यावरण की सुरक्षा में उसकी भूमिका पर चर्चा कीजिए। (01/II/11c/15)

12. प्लास्टिक खतरे-चर्चा कीजिए। (02/II/10a/30)

13. ‘पयार्वरण’, उसके घटकों और उसके संबंध में जागरूकता पर चर्चा कीजिए। (02/II/11b/15)

14. आप ओज़ोन परत के अवक्षय से क्या समझते हैं और वह नुकसानदेह क्यों माना जाता है? ओज़ोन के अवक्षयी पदार्थों और प्रक्रमों के नाम गिनाइए।ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौन से नतीजे हुए और किस लक्ष्य पर समझौता हुआ था? (03/II/10a/30)

15. भूमंडलीय कोष्णीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) की चर्चा करें। (04/II/10b/30)

16. आयनकारी और अनायनकारी विकिरणों के स्रोतों और वायुमंडल के जीवीय घटकों पर उनके प्रभावों का वर्णन कीजिए। (05/II/10a/30)

17. क्या कारण है कि पर्यावरणवादी ऐस्बेस्टॉस और पॉलिथीन को प्रदूषक मानते हैं? (06/II/11a/15)

18. आवश्यक तर्क के साथ सही ठहराइए कि ‘‘जैविक सफाई विधियाँ पारंपरिक भौतिक एवं रासायनिक प्रदूषण उपचारों के मुकाबले सस्ती हो सकती है।’’ (06/II/10a/30)

19. प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के बीच विभेदन कीजिए। (लगभग 125 शब्द) (07/I/11b/10)

20. पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (पृथ्वी शिखर-सम्मेलन) पर 150 शब्दों में लिखिए। (07/II/7e/15)

21. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए, जो लगभग 250 शब्दों में हो : (07/II/10f/30)

(a) ओजोन अवक्षय की प्रघटना, उसके कारणों और उसके प्रभावों को स्पष्ट कीजिए। अवक्षय को कम करने के लिए किन प्रयासों की आवश्यकता है?

(b) आप ‘जैवविविधता’ शब्द से क्या समझते हैं? जैवविविधता के अपर्िंसन के कारणों एवं परिणामों का परीक्षण कीजिए।

कृषि का विकास

1. खाद्य पूर्ति बढ़ाने तथा रोजगार उत्पन्न करने में जल-संस्कृति (Aquaculture) (अंतर्देशीय मत्स्य पालन) भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। जल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है? (90/II/7c/20)

2. वर्तमान समय में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए पूर्वानुमान, जो लगातार पिछले तीन वर्षों से उचित रूप से सही उतरा है, का आधार क्या है? (92/II/7c/20)

3. कृत्रिम (Synthetic) बीज क्या है? (93/II/8c(C)/3)

4. ‘करनाल प्रौघोगिकी’ से आप क्या समझते हैं? इसका प्रयोग किसके लिए होता है? (93/II/8c(C)/3)

5. भारतीय कृषि विकास में नवीन तकनीकि निवेश की भूमिका की विवेचना कीजिए। यह किस प्रकार इक्कीसवीं शताब्दी में खाद्य सुरक्षा में सहायक होगा? (99/II/3a/40)

6. वाटर हारवेस्टिंग’ क्या है? भारत के संदर्भ में इसका क्या महत्व है? व्याख्या कीजिए। (00/II/11c/15)

7. कृमि-कंपोस्टिंग क्या है? भारत के संदर्भ में इसके महत्व पर चर्चा कीजिए। (01/II/11c/15)

8. आनुवंशिकत : आपरिवर्तित बीच पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (05/II/13c/2)

9. सप्पन के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/12e/2)

विविध

1. (क) ऐम.आर.ऐस.ए. संक्रमण
(ख) ऐच. आर.पी-2 ऐम कोरोमेट
(ग) मैग्लेव वाहन
(घ) उंच्च अवशोषी पौलिमर (ऐस.ए.पी)
(च) गिंकगो बिलोबा
(छ) कार्टोसेट-2 बी
(ज) मोबाइल फोन प्रौद्योगिकी की विभिन्न पीढ़ियाँ

2. (क) क्रेग वैंटर
(ख) शाहरां अमीरी
(ग) वौल्फ्रैम ऐल्फा
(घ) ‘ड्रीमलाइनर’ वायुयान
(च) नील जीन परियोजना
(छ) शिकारी ड्रोन
(ज) गभीर जल क्षितिज घटना
(झ) एसीटोऐन 3 जीन

3. निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 50 शब्दों से अधिक में न होः

(a) दूरसंचार मंत्रालय का प्रस्तावित स्पेक्ट्रम प्रबंधन आयोग । (2011/II/7f/5)

(b) सफाई का समुदाय-अग्रीकृत संपूर्ण सफाई (सी.एल.टी.एस.) उपागम । (2011/II/7f/5)

4. या नागालैंड के ‘मोएत्सु’ और ‘येम्शे’ त्यौहारों के बीच या अरूणाचल प्रदेश के ‘लीसर’ और ‘खान’ त्यौहारों के बीच विभेदन कीजिए। (2011/II/8a/5)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे