(डाउनलोड "Download") यूपीएससी आईएएस (प्री) सामान्य अध्ययन परीक्षा पेपर UPSC IAS (Pre.) General Studies Exam Paper - 2015 (Paper - 1) "held on 07-08-2015"

IAS EXAM



(डाउनलोड "Download") यूपीएससी आईएएस (प्री) सामान्य अध्ययन परीक्षा पेपर UPSC IAS (Pre.) General Studies Exam Paper - 2015 (Paper - 1)

"held on 07-08-2015"



परीक्षा का नाम: आईएएस (प्री)

विषय: सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1

साल Year: 2015

टेस्ट बुकलेट सीरीज: B

प्रश्न 1 . कैबिनेट मिशन के सन्दर्भ में ,निमन्लिखित में से कौन - सा /से कथन सही है / हैं?

1 . इसने एक संघीय सरकार के लिए सिफारिश की।
2 . इसने भारतीय न्यायलयों की शक्तियों का विस्तार किया।
3 . इसने ICS में और अधिक भारतीयों के लिए उपबन्ध किया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) कोई नहीं

प्रश्न 2 .निमन्लिखित नेशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है ?

(a) कंचनजंघा नेशनल पार्क
(b) नंदादेवी नेशनल पार्क
(c) नेवरा वैली नेशनल पार्क
(d) नामदफा नेशनल पार्क

प्रश्न 3. ऐम्नेस्टी इंटरनेशनल क्या है ?

(a) गृहयुद्धों के शरणार्थियों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण
(b) विश्वव्यापी मानव अधिकार आन्दोलन
(c) अति निर्धन लोगो ली मदद के लिए एक गैर - सरकारी स्वैच्छिक सगठन
(d) युद्ध से विनष्ट हुए क्षेत्रों में चिकित्सा आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए एक अन्तर - सरकारी अभिकरण

प्रश्न 4. भारत के कला और पुरातात्त्विक इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था ?

(a) भुनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर
(b) धौली स्थित शैलकृत हाथी
(c) महाबलिपुरम स्थित शैलकृत स्मारक
(d) उदयगिरि स्थिल वराह मूर्ति

प्रश्न 5. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन - सा /से सामंती व्यवस्था का /के अनिवार्य तत्व है/हैं ?

1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रान्तीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 6. 'बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फारेस्ट लैंडस्केप्स (BioCarbon Fund Intitiative for Sustainable Forest Landscapes)' का प्रबन्धन निम्नलिखित में से कौन करता हैं ?

(a) एशिया विकास बैंक
(b) अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष
(c) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
(d) विश्व बैंक

प्रश्न 7. भारत निम्नलिखित में से किसका / किनका सदस्य है।

1. एशिया - प्रशान्त आर्थिक सहयोग (एशिया - पेसिफिक इकनॉमिक कोऑपरेशन )
2. दक्षिण - पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ - ईस्ट एशियन नेशन्स )
3. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट )

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) 1, 2 और 3
(d) भारत इनमें से किसी का सदस्य नहीं है

प्रश्न 8. भारत में इस्पात उत्पादन उद्योग को निम्नलिखित में से किसके आयात की अपेक्षा होती है ?

(a) शोरा
(b) शैल फ़ॉस्फ़ेट (रॉक फ़ॉस्फ़ेट )
(c) कोककारी (कोकिंग ) कोयला
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 9. भारत के संविधान में पाँचवी अनुसूची और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किसलिए किए गए हैं ?

(a) अनुसूचित जनजातियों के हितो के संरक्षण के लिए
(b) राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
(c) पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
(d) सभी सीमावती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए

प्रश्न 10. संघ की सरकार (यूनियन गवर्नमेंट)के सन्दर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. राजस्व विभाग, संसद में प्रस्तुत किए जाने वाले केन्द्रीय बजट को तैयार करने के लिए उत्तरदायी हैं।
2. भारत की संसद के प्राधिकरण (ऑथराइजेशन) के बिना कोई धन भारत की संचित निधि से निकाला नहीं जा सकता।
3. लोक लेखा से किए जाने वाले सभी संवितरणों (डिस्बर्समेन्ट्स) के लिए भी भारत की संसद के प्राधिकरण की आवश्यकता होती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3

UPSC PRE परीक्षा - G.S. Papers (HINDI Medium PDF)

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन भारत के संविधान का अभिरक्षक (कस्टोडियन) है ?

(a) भारत का राष्ट्रपति
(b) भारत का प्रधानमंत्री
(c) लोक सभा सचिवालय
(d) भारत का उच्चतम न्यायालय

प्रश्न 12. निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिए :

1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996 -97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध करने के लिए आरम्भ किया गया था।
2. कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974 - 75 में जल - उपयोग दक्षता के विकास के लिए शुरू किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 13. जेनेटिक इंजीनियरिंग अनुमोदन समिति का गठन निम्नलिखित में से किसके अधीन किया गया है ?

(a) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006
(b) माल के भौगोलिक उपदर्शन (रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण) अधिनियम [जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ गुड्स (रजिस्ट्रेशन ऐंड प्रोटेक्शन) ऐक्ट], 1999
(c) पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986
(d) वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम , 1972

प्रश्न 14. मेकाँग-गंगा सहयोग में , जो छः देशों की पहल है, निम्नलिखित में से कौन-सा/ से देश प्रतिभागी नहीं है/हैं ?

1. बांग्लादेश
2. कम्बोडिया
3. चीन
4. म्यांमार
5. थाईलैंड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) 2, 3 और 4
(c) 2 और 3
(d) 1, 2 और 5

प्रश्न 15. समाचारों में प्रायः आने वाला 'बासल III' (Basel III) समझौता' या सरल शब्दों में 'बासल III'

(a) जैब विविधता के संरक्षण और धारणीय (सस्टेनेबल) उपयोग के लिए राष्ट्रीय कार्यनीतियाँ विकसित करने का प्रयास करता है
(b) बैंकिंग क्षेत्रों के, वित्तीय और आर्थिक दबावों का सामना करने के सामर्थ्य को उन्नत करने तथा जोखिम प्रबन्धन को उन्नत करने का प्रयास करता है
(c) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करता है किन्तु विकसित देशों पर अपेक्षाकृत भारी बोझ रखता है
(d) विकसित देशों से निर्धन देशों को प्रौद्योगिकी के प्रयुक्त होने वाले क्लोरोफ्लुओरोकार्बन के स्थान पर हानिरहित रसायनों का प्रयोग कर सकें

प्रश्न 16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. पुरे वर्ष 30° N और 60° S अक्षांशों के बीच बहने वाली हवाएँ (वेस्टरलीज) कहलाती है।
2. भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शीतकालीन वर्षा लाने वाली आर्द्र वायु संहतियाँ (मॉइस्ट एयर मासेज़) पछुआ हवाओं के भाग है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 17. 'क्षेत्रीय सहयोग के लिए हिन्द महासागर रिम संघ [इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (IOR-ARC)]' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. इसकी स्थापना अत्यन्त हाल ही में समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (आयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है।
2. यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का विभाजन हुआ जिसके परिणामस्वरूप 'नरम दल' और 'गरम दल' का उद्भव हुआ ?

(a) स्वदेशी आन्दोलन
(b) भारत छोड़ो आन्दोलन
(c) असहयोग आन्दोलन
(d) सविनय अवज्ञा आन्दोलन

प्रश्न 19. भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपान्तरित कर देते है। जैसे-जैसे समय गुज़रता है, ये पुल और अधिक मजबूत होते जाते है। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल ' कहाँ पाये जाते है ?

(a) मेघालय
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) झारखण्ड
(d) तमिलनाडु

प्रश्न 20. महासागरों और समुद्रो में ज्वार-भाटाएँ किसके / किनके कारण होती / होते है ?

1. सूर्य का गुरुत्वीय बल
2. चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल
3. पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से किन कार्यकलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है ?

1. फ़सल की उपज का आकलन
2. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधनों का स्थान-निर्धारण
3. खनिज का अन्वेषण
4. दूरसंचार
5. यातायात अध्ययन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 4 और 5
(c) केवल 1 और 2
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

प्रश्न 22. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए :

1. अरुणाचल प्रदेश
2. हिमाचल प्रदेश
3. मिज़ोरम

उपर्युक्त राज्यों में से किसमें / किनमें 'उष्णकटिबन्धीय आर्द्र सदापणी वन ' होते है ?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 23. कभी -कभी समाचारो में देखा जाने वाला शब्द ' इन्डआर्क (IndARC)' किसका नाम है ?

(a) देशज रूप से विकसित,भारतीय रक्षा (डिफेन्स) में अधिष्ठापित रेडार सिस्टम
(b) हिन्द महासागर रिम के देशों को सेवा प्रदान करने हेतु भारत का उपग्रह
(c) भारत द्वारा अन्टार्कटिका क्षेत्र में स्थापित एक वैज्ञानिक प्रतिष्ठान
(d) आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत की अन्तर्जलीय वैधशाला (अंडरवॉटर) ऑब्जर्वेटरी )

प्रश्न 24. 'बन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फेसिलिटि)' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा / से कथन सही है / हैं ?

1. यह सरकारों,व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजिनस पीपल्स ) की एक वैश्विक भागीदारी है।
2. यह धारणीय (सस्टेनेबल) बन प्रबन्धन हेतु पर्यावरण-अनुकूली (ईको-फ्रेंड्ली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट ऐडेप्टशन) प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, विशेष (ऐडिबिजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
3. यह देशों की, उनके 'वनोन्मूलन और वन-निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने + [(रिड्यूसिंग एमिसंस फ्रॉम डीफॉरेस्टेशन ऐड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन +) (REDD+)]' प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर , मदद करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 25. हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लेंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है ?

(a) उड़िया
(b) कोंकणी
(c) भोजपुरी
(d) असमिया

प्रश्न 26. 'बर्डलाइफ इंटरनैशनल (BirdLife International)' नामक संगठन के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है /हैं ?

1. यह संरक्षण संगठनों की विश्वव्यापी भागीदारी है।
2. जैब विविधता हॉटस्पॉट ' की संकल्पना इस संगठन से शुरू हुई।
3. यह 'महत्वपूर्ण पक्षी एवं जैव विविधता क्षेत्र ' (इम्पॉटेंट बर्ड बॉयोडाइवर्सिटी एरियाज़)' के रूप में ज्ञात /निर्दिष्ट स्थलों की पहचान करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 27. दक्षिण-पश्चिमी एशिया का निम्नलिखित में से कौन -सा एक देश भूमध्यसागर तक फैला नहीं है ?

(a) सीरिया
(b) जॉर्डन
(c) लेबनान
(d) इजराइल

प्रश्न 28. भारत में , निम्नलिखित में से किस एक वन-प्ररूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज़ है ?

(a) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
(b) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
(c) उष्णकटिबंधीय कँटीली झाड़ी वन
(d) घासस्थलयुक्त शीतोष्ण वन

प्रश्न 29. प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली 'बीजिंग घोषणा और कार्रवाई मंच (बीजिंग डिक्लरेशन ऐंड प्लैटफॉर्म फॉर ऐक्शन)' निम्नलिखित में से क्या है ?

(a) क्षेत्रीय आतंकवाद से निपटने की एक कार्यनीति (स्ट्रैटजी)' शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन ) की बैठक का एक परिणाम
(b) एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में धारणीय आर्थिक संवृद्धि की एक कार्य-योजना, एशिया-प्रशान्त आर्थिक मंच (एशिया-पैसिफिक इकनॉमिक फोरम) के विचार-विमर्श का एक परिणाम
(c) महिला सशक्तीकरण हेतु एक कार्यसूची, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व सम्मेलन का एक परिणाम
(d) वन्य जीवों के दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम हेतु कार्यनीति, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईस्ट एशिया समिट) की एक उद्घोषणा

प्रश्न 30. "हर दिन कमोबेश एक-सा ही होता है। सुबह, समुद्री मन्द पवन के साथ, साफ और उजली होती है। जैसे-जैसे सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ता जाता है, गर्मी बढ़ती जाती है, घने बादल बनने लगते है और फिर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ वर्षा होने लगती है। लेकिन वर्षा शीघ्र ही समाप्त हो जाती है। "

उपर्युक्त उद्धरण में निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसका वर्णन किया गया है ?

(a) सवाना
(b) विषुवतीय
(c) मॉनसून
(d) भूमध्यसागरीय

प्रश्न 31. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि-दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाज़ार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत में किसी राज्य की विधान परिष्द आकार में उस राज्य की विधान सभा के आधे से अधिक बड़ी हो सकती है।
2. किसी राज्य का राज्यपाल उस राज्य की विधान परिषद के सभापति को नामनिर्देशित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 33. "भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उस अक्षुण्ण रखें। " यह उपबन्ध किसमें किया गया है ?

(a) संविधान की उद्देशिका
(b) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(c) मूल अधिकार
(d) मूल कर्तव्य 

प्रश्न 34. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'पारितंत्र (ईकोसिस्टम )' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है ?

(a) एक-दूसरे से अन्योन्यक्रिया करने वाले जीवों (ऑर्गनिज्म्स) का एक समुदाय
(b) पृथ्वी का वह भाग जो सजीव जीवों (लिविंग ऑर्गनिज्म्स) द्वारा आवासित है
(c) जीवों (ऑर्गनिज्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते है
(d) किसी भौगोलिक क्षेत्र के वनस्पतिजात और प्राणिजात

प्रश्न 35. पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है ?

1. विकास में जन-भागीदारी
2. राजनीतिक जवाबदेही
3. लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण
4. वित्तीय संग्रहण (फ़ाइनेंशियल मोबिलाइजेशन)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 36. भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :

1. बैंक-दर
2. खुली बाज़ार कार्रवाई (ओपन मार्केट ऑपरेशन)
3. लोक ऋण (पब्लिक डेब्ट)
4. लोक राजस्व (पब्लिक रेवेन्यू)

उपर्युक्त में से कौन -सा /से मौद्रिक नीति का / के घटक है /हैं ?

(a) केवल 1
(b) 2, 3 और 4
(c) 1 और 2
(d) 1, 3 और 4

प्रश्न 37. भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनो में से कौन -सा सही है ?

(a) भारत में मुद्रास्फीति का नियंत्रण केवल भारत सरकार का उत्तरदायित्व है
(b) मुद्रास्फीति के नियंत्रण में भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई भूमिका नहीं है
(c) घटा हुआ मुद्रा परिचलन (मनी सर्कुलेशन), मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है
(d) बढ़ा हुआ मुद्रा परिचलन , मुद्रास्फीति के नियंत्रण में सहायता करता है

प्रश्न 38. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :

1. चीन
2. फ़्रांस
3. भारत
4. इजराइल
5. पाकिस्तान

उपर्युक्त में से कौन - से, परमाणु शस्त्रों में अप्रसार विषयक संधि (ट्रीटी ऑन द नॉन -प्रोलिफरेशन ऑफ न्यूक्लीयर वेपन्स) जिसे सामान्यतः परमाणु अप्रसार संधि ( न्यूक्लीयर नॉन -प्रोलिफरेशन ट्रीटी) (NPT) के नाम से जाना जाता है, की मान्यता के अनुसार, परमाणु शस्त्र -सम्पन्न राज्य (न्यूक्लीयर वेपन्स स्टेट्स) हैं ?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 3, 4 और 5
(c) केवल 2, 4 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

प्रश्न 39. भारत के संविधान में 'कल्याणकारी राज्य ' का संदर्भ किसमें प्रतिष्ठापित है ?

(a) उद्देशिका
(b) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(c) मूल अधिकार
(c) सातवीं अनुसूची

प्रश्न 40. कृषि उत्पादन में काष्ठ के हलो के स्थान पर के हलों का उपयोग निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है ?

(a) श्रम बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय (टेक्नोलॉजिकल) प्रगति
 (b) पूँजी बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
(c) पूँजी घटाने वाली प्रौद्योगिकीय प्रगति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 41. भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि

(a) लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होती है
(b) संसद, संविधान का संशोधन कर सकती है
(c) राज्य सभा को भंग नहीं किया जा सकता
(d) मंत्रिपरिषद, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है

प्रश्न 42. H1N1 विषाणु का प्रायः समाचारों में निम्नलिखित में से किस एक बीमारी के सन्दर्भ में उल्लेख किया जाता है ?

(a) एड्स (AIDS)
(b) बर्ड फ्लू
(c) डेंगू
(d) स्वाइन फ्लू

प्रश्न 43. भरतीय रेल द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले जैव शौचालयों (बायो-टॉयलेट्स ) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. जैव शौचालयों में मानव अपशिष्ट का अपघटन फंगल इनॉकुलम (fungal inoculum) द्वारा उपक्रमित (इनिशिएट ) होती है।
2. इस अपघटन के अंत्य उत्पाद केवल अमोनिया एवं जल-वाष्प होते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 44. अंतराष्ट्रीय नक़दी (लिक्विडिटी ) की समस्या निम्नलिखित में से किसकी अनुपलब्धता से सम्बन्धित है ?

(a) वस्तुएँ और सेवाएँ
(b) सोना और चाँदी
(c) डॉलर और अन्य दुर्लभ मुद्राएँ (हार्ड करेंसीज )
(d) निर्यात-योग्य बेशी (सरप्लस )

प्रश्न 45. 'फ्यूअल सेल्स (fuel cells)', जिसमें हारड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्दुत पैदा करने के लिए होता है, के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है , तो फ्यूअल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
2. फ्यूअल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्दुत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है , किन्तु लैपटॉप कम्प्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज़) के लिए नहीं।
3. फ्यूअल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्दुत उत्पादन करते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 46. कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है

(a) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी
(b) पूर्वोत्तर भारत में बॉस के हस्तशिल्प पर हाथ से किया गया चित्रांकन
(c) भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में ऊनि वस्त्र पर छप्पे (ब्लॉक) से की गई चित्रकारी
(d) उत्तर-पश्चिमी भारत में सजावटी रेशमी वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी

प्रश्न 47.  निम्नलिखित में से कौन-सा एक, 'बीज ग्राम संकल्पना (सीड विलेज कॉन्सेप्ट)' के प्रमुख उद्देश्य का सर्वोत्तम वर्णन करता है ?

(a) किसानों को अपने ही खेत के बीजों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें दूसरों से बीज खरीदने के लिए हतोत्साहित करना
(b) किसानों को गुणतायुक्त बीज उत्पादन का प्रशिक्षण देने में लगाना और उनके द्वारा दूसरों को समुचित समय पर तथा वहन करने योग्य लागत में गुणतायुक्त बीज उपलब्ध कराना
(c) कुछ ग्रामों को अनन्य रूप से प्रमाणित बीजों के उत्पादन ले लिए ही उद्दिष्ट (ईयरमार्क) करना
(d) ग्रामों में उद्यमियो को अभिज्ञात (आइडेंटीफाइ) करना तथा उन्हें बीज कम्पनियों की स्थापना करने के लिए प्रौद्योगिकी और वित्त उपलब्ध कराना

प्रश्न 48. वर्ष-प्रतिवर्ष निरन्तर घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई /कार्रवाइयाँ की जा सकती है /हैं ?

1. राजस्व-व्यय में कमी लाना
2. नई कल्याणकारी योजनाएँ आरम्भ करना
3. उपदानों (सब्सिडीज़) का युक्तीकरण करना
4. उद्योगों का विस्तार करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1
(d) 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 49. निम्नलिखित में से किसको / किनको 'भौगोलिक सूचना (जिओग्राफिकल इंडिकेशन)' की स्थिति प्रदान की गई है ?

1. बनारसी जरी और साड़ियाँ
2. राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा
3. तिरुपति लडडू

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 50. भरतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं ?

1. यह एक पब्लिक लिमिटेड सरकारी कम्पनी है।
2. यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 51. 'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' निम्नलिखित में से किसके लिए प्रारम्भ की गई है ?

(a) गरीब लोगो को अपेक्षाकृत कम ब्याज-दर पर आवास-ऋण प्रदान करने के लिए
(b) पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए
(c) देश में वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इंक्लूजन) को प्रोत्साहित करने के लिए
(d) उपांतिक (मार्जिनलाइज्ड ) समुदायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए

प्रश्न 52. चौदहवें वित्त आयोगके सन्दर्भ में,निम्नलिखित कथनो में से कौन-सा /से सही है /हैं ?

1. इसने केन्द्रीय विभाज्य पूल में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है।
2. इसने विशेष तौर पर सेक्टरों से जुड़े (सेक्टर-स्पेसिफिक) अनुदानों से सम्बन्धित सिफ़ारिशें की हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 53. हाल ही में समाचारों में आई 'फोर्टालेजा डिक्लरेशन)' निम्नलिखित में से किसके मामलों से सम्बन्धित है ?

(a) ASEAN
(b) BRICS
(c) OECD
(d) WTO

प्रश्न 54. किसी देश की, कर से GPD के अनुपात में कमी क्या सूचित करती है ?

1. आर्थिक वृद्धि-दर धीमी होने
2. राष्ट्रिय आय का कम साम्यिक (एक्विटेबल) वितरण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 55. उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिकल) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण-पूर्वी प्रशान्त क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है ?

(a) समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते है
(b) अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र (इंटर-ट्रॉपिकल कन्वर्जेस ज़ोन) बिरले ही होता है
(c) कोरिऑलिस बल अत्यन्त दुर्बल होता है
(d) उन क्षेत्रों में भूमि मौजूद नहीं होती

प्रश्न 56. भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है ?

(a) असम और राजस्थान
(b) अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
(c) असम और गुजरात
(d) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात

प्रश्न 57. राज्य की नीति के निदेशक तत्वों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. ये तत्व देश के सामाजिक-आर्थिक लोकतंत्र की व्याख्या करते हैं।
2. इन तत्वों में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय (एनफोर्सिएबल) नहीं हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा /से सही है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 58. 'आठ मूल उद्योगों के सूचकांक (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज़)' में निम्नलिखित के से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है ?

(a) कोयला उत्पादन
(b) विद्युत् उत्पादन
(c) उर्वरक उत्पादन
(d) इस्पात उत्पादन

प्रश्न 59. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नैशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैंप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है ?

(a) भीतरकणिका नैशनल पार्क
(b) केडबुल लाम्जाओ नैशनल पार्क
(c) केवलादेव घाना नैशनल पार्क
(d) सुल्तानपुर नैशनल पार्क

प्रश्न 60. राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (नैशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया) (NIF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है /हैं ?

1. NIF, केन्द्रीय सरकार के अधीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की एक स्वायत्त संस्था है।
2. NIF, अत्यन्त उन्नत विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से भारत की प्रमुख (प्रीमियर) वैज्ञानिक संस्थाओं में अत्यन्त उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान को मज़बूत करने की एक पहल है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 61. कृषि में नाइट्रोजनी उर्वरकों के अत्यधिक /अनुपयुक्त उपयोग का क्या प्रभाव हो सकता है ?

1. नाइट्रोजन यौगिकीकरण सूक्ष्मीजीवों (नाइट्रोजन-फिक्सिंग माइक्रोआर्गनिज़्म्स ) का मिट्टी में प्रचुरोद्धवन (प्रोलिफरेशन) हो सकती है।
2. मिट्टी की अम्लता में बढ़ोतरी हो सकती है।
3. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) में नाइट्रेट का निक्षालन (लीचिंग) हो सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 2  और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 62. प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संघ (इंटरनैशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ़ नेचर ऐंड नेचुरल रिसोर्सेज़) (IUCN) तथा वन्य प्राणिजात एवं वनस्पतिजात की संकटापन्न स्पीशीज़ के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन ऑन इंटरनैशनल ट्रेड इन एन्डेजर्ड स्पीशीज़ ऑफ़ वाइल्ड फॉना ऐंड फ्लोरा) (CITES) के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा /से सही है /हैं ?

1. IUCN संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक अंग है तथा CITES सरकारों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय क़रार है।
2. IUCN, प्राकृतिक पर्यावरण के बेहतर प्रबन्धन के लिए, विश्व भर में हजारों क्षेत्र-परियोजनाएँ चलाता है।
3. CITES उन राज्यों पर वैध रूप से आबद्धकर है जो इसमें शामिल हुए है, लेकिन यह कन्वेंशन राष्ट्रीय विधियों का स्थान नहीं लेता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1  और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 63. गन्ने की उचित एवं लाभप्रद क़ीमत (FRP) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता /करती है ?

(a) आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति
(b) कृषि लागत और क़ीमत आयोग
(c) कृषि मंत्रालय का विपणन और निरीक्षण निदेशालय
(d) कृषि उत्पाद विपणन समिति

प्रश्न 64. विपुवतीय प्रतिधाराओ (इक्वेटोरियल काउंटर-करेंट) के पूर्वाभिमुख प्रवाह की व्याख्या किससे होती है ?

(a) पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
(b) दो विषुवतीय धाराओं का अभिसरण (कन्वर्जेस)
(c) जल की लवणता के अन्तर
(d) विषुवत-वृत्त के पास प्रशान्तमण्डल मेखला (बेल्ट ऑफ काम) का होना

प्रश्न 65. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

तीर्थस्थान                    अवस्थिति
श्रीशैलम         :             नल्लमला पहाड़ियाँ
ओंकारेश्वर     :             सतमाला पहाड़ियाँ
पुष्कर            :             महादेव पहाड़ियाँ

उपर्युक्त  में से कौन - सा /से युग्म  सही सुमेलित है/ हैं।

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1  और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 66. रौलट सत्याग्रह के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन सही है /हैं ?

1. रौलेट अधिनियम, 'सेडिशन कमेटी' की सिफ़ारिश पर आधारित था।
2. रौलेट सत्याग्रह में, गाँधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3. साइमन कमीशन के आगमन के विरुद्ध हुए प्रदर्शन रौलेट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2  और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 67. निम्नलिखित में से किनका, इबोला विषाणु के प्रकोप के लिए हाल ही में समाचारों में बार-बार उल्लेख हुआ ?

(a) सीरिया और जॉर्डन
(b) गिनी, सिएरा लिओन और लाइबेरिया
(c) फिलीपीन्स और पापुआ न्यू गिनी
(d) जमैका, हैती और सुरिनाम

प्रश्न 68. ईंधन के रूप में कोयले का उपयोग करने वाले शक्ति संयंत्रों से प्राप्त 'फ्लाई ऐश' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है /हैं ?

1. फ्लाई ऐश का उपयोग भवन निर्माण के लिए ईंटों के उत्पादन में किया जा सकता है।
2. फ्लाई ऐश का उपयोग कंक्रीट के कुछ पोर्टलैंड सीमेंट अंश के स्थानापन्न (रिप्लेसमेंट) के रूप में किया जा सकता है
3. फ्लाई ऐश केवल सिलिकॉन डाइऑक्साइड तथा कैल्सियम ऑक्साइड से बना होता है और इसमें कोई विषाक्त (टॉक्सिक) तत्व नहीं होते।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1  और 3
(d) केवल 3

प्रश्न 69. भारत में पाये जाने वाले स्तनधारी 'ड्यूगोंग' के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा /से सही है /हैं ?

1. यह एक शाकाहारी समुद्र जानवर है।
2. यह भारत के पुरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।
3. इसे वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1  और 3
(d) केवल 3

प्रश्न 70. निम्नलिखित में से कौन, भारत में उपनिवेशवाद का /के आर्थिक आलोचक था /थे ?

1. दादाभाई नौरोजी
2. जी. सुब्रमण्य अय्यर
3. आर. सी. दत्त 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 71. 'विश्व आर्थिक सम्भावना (ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्टस )' रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्न्लिखित में से कौन जारी करता है ?

(a) एशिया विकास बैंक
(b) यूरोपीय पुननिर्माण और विकास बैंक (यूरोपियन बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलोपमेन्ट
(c) यू ͎ एस ͎ फेडरल रिज़र्व बैंक
(d) विश्व बैंक

प्रश्न 72. जब भारतीय रिज़र्व बैंक सांविधिक नकदी अनुपात (स्टैटयूटरी लिक्विडिटी रेश्यो ) को 50 आधार अंक ( बेसिस पॉइंट ) कम कर देता है, तो निम्न्लिखित में से क्या होने की सम्भावना होती है ?

(a) भारत की GDP विकास - दर प्रबलता से बढ़ेगी
(b) विदेशी संस्थागत निवेशक हमारे देश में और अधिक पूंजी लायेंगे
(c) अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अपने उधर देने की दर को घटा सकते हैं
(d) इससे बँकिंग व्यवस्था की नकदी ( लिक्विडिटी ) में प्रबलता से कमी आ सकती है

प्रश्न 73. स्वास्थय क्षेत्र में ननोटेक्नोलॉजी के उपयोग के सन्दर्भ में, निम्न्लिखित कथनो में से कौन-सा/से नहीं है/हैं?

1. ननोटेक्नोलॉजी के द्वारा लाक्ष्युकत औषधि प्रदान करना (टार्गेटेड ड्रग डिलीवरी) सम्भव कर दिया गया है।
2. ननोटेक्नोलॉजी जीन उपचार (जीन थेरेपी ) में एक बड़ा योगदान दे सकती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 74. भारत में कृषि उत्पादों के बाजार को किसके अधीन विनयमित किया जा सकता है ?

(a) आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
(b) राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
(c) कृषि उत्पाद (श्रेणीकरण एवं निहांकन ) अधिनियम, 1937
(d) खाद्य उत्पाद आदेश, 1956 एवं मांस तथा खाद्य उत्पाद आदेश, 1973

प्रश्न 75. निम्न्लिखित में से कौन-सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है ?

(a) खरे पानी का मगर
(b) ओलिव रिडले टर्टल (कूर्म)
(c) गंगा की डॉलफिन
(d) घड़ियाल

प्रश्न 76. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सन्दर्भ में, निम्न्लिखित कथनो पर विचार कीजिए :

1. इसने ब्रिटिश माल के वहिष्कार और करो के अपवंचन (इवेजन) की वकालत की।
2. यह सर्वहारा-वर्ग का अधिनायकत्व स्थापित करना चाहती थी।
3. इसने अल्पसंख्यको तथा दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन-क्षेत्र की वकालत की।

उपयुर्क्त कथनो में से कोन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) 1, 2 और 3
(d) कोई नही

प्रश्न 77. निम्न्लिखित कथनो पर विचार कीजिए :

1. राज्ये सभा में धन विधेयक को या तो अस्वीकार करने या संशोधित करने की कोई शक्ति निहित नहीं है।
2. राज्ये सभा अनुदानों की मार्गो पर मतदान नहीं कर सकती है।
3. राज्ये सभा में वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा नहीं हो सकती।

उपयुर्क्त कथनो में से कोन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 78. भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने निम्न्लिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया ?

(a) न्यायपालिका एवं विधायिका ( लेजिस्लेचर ) के बीच शक्ति का पृथकरण
(b) केंद्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों की अधिकारिता
(c) भारत के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट एवं वाइसरॉय की शक्तियां
(d) उपयुर्क्त में से कोई नहीं

प्रश्न 79. निमन्लिखित में से कौन 'औद्योगिक कर्मकारो के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (कंस्यूमर प्राइस इंडेक्स नंबर फॉर इंडस्ट्रियल वर्क्स )' निकलता है?

(a) भारतीय रिज़र्व बैंक
(b) आर्थिक कार्य विभाग
(c) श्रम ब्यूरो
(d) कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग

प्रश्न 80. आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के सन्दर्भ में, हाल ही में समाचारो में आये दक्षिणी ध्रुव पर स्थित एक कण संसूचक (पार्टिकल डिटेक्टर ) 'आइसक्यूब (icecube )' के बारे में निम्न्लिखित कथनो पर विचार कीजिए :

1. यह विश्व का सबसे बड़ा, बर्फ में एक घन किलोमीटर घेरे वाला, न्यूट्रिनो संसूचक (न्यूट्रिनो डिटेक्टर ) है।
2. यह डार्क मटर (dark matter) की खोज के लिए बनी शक्तिशाली दूरबीन है।
3. यह बर्फ में गहराई में दबा हुआ है।

उपयुर्क्त कथनो में से कोन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 81. ' एग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर (Agreement on Agriculture) ', 'एग्रीमेंट ऑन दि एप्लीकेशन ऑफ़ सैनिटरी ऐंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures)' और 'पीस क्लॉज़ (Peace Clause)' शब्द प्राय : समाचारो में किसके मामलो के सन्दर्भ में आते हैं ?

(a) खाद और कृषि संगठन
(b) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का रूपरेखा सम्मलेन
(c) विश्व व्यापर संगठन
(d) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्र्म

प्रश्न 82. ' निकट क्षेत्र संचार (नियर फील्ड कम्युनिकेशन ) (NFC) प्रोधोगिकी ' के सन्दर्भ में, निम्न्लिखित कथनो में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह एक संपर्करहित संचार प्रोधोगिकी है, जो विधुत-चुम्बकीय रेडियो क्षेत्रों का उपयोग करती है।
2. NFC उन युक्तियो (डिवाइसेज ) द्वारा उपयोग के लिए अभिकल्पित किया गया है, जो एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर भी स्तिथ हो सकते है।
3. संवेदनशील सुचना भेजते समय NFC कोडीकरण (एन्क्रिप्शन) का उपयोग क्र सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

प्रश्न 83. ' गोलन हाइटस ' के नाम से जाने वाले क्षेत्र निम्न्लिखित में से किससे सम्बन्धित घटनाओ के सन्दर्भ में यदा-कदा समाचारो में आता है ?

(a) मध्य एशिया
(b) मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट )
(c) दक्षिण-पूर्व एशिया
(d) मध्य अफ्रीका

प्रश्न 84. रुपये की परिवर्तनीयता से क्या तात्प्रय है ?

(a) रुपये के नोटों के बदले सोना प्राप्त कर सकना
(b) रुपये के मूल्य को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देना
(c) रुपये को अन्य मुद्राओ में और अन्य मुद्राओ को रुपये में परिवर्तित करने की स्वतंत्र रूप से अनुज्ञा प्रदान करना
(d) भारत में मुद्राओ के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार विकसित करना

प्रश्न 85. निम्न्लिखित युग्मो पर विचार कीजिए :

मध्यकालीन भारतीय वर्तमान क्षेत्र       राज्ये

1. चम्पक                                       : मध्य भारत
2. दुर्गर                                           : जम्मू
3. कुलूत                                         : मालाबार

उपयुर्क्त युग्मो में से कोन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 3

प्रश्न 86. निम्न्लिखित नदियों पर विचार कीजिए :

1. वंशधारा
2. इंद्रावती
3. प्रणहिता
4. पेन्नार

उपयुर्क्त में से कौन-सी गोदावरी की सहायक नदियाँ हैं ?

(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) केवल 2 और 3

प्रश्न 87. जब संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में कोई विधेयक निर्दिष्ट (रेफेर) किया जाता है, तो इसे किसके द्वारा पारित किया जाना होता है ?

(a) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यौं का साधारण बहुमत
(b) उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यौं का तीन-चौथाई बहुमत
(c) सदनों का दो-तिहाई बहुमत
(d) सदनों का पूण बहुमत

प्रश्न 88. भारत के निम्न्लिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदाषणी वन और पर्णपानी वनो का संयोजन है ?

(a) उत्तर तटीय अन्द्र प्रदेश
(b) दक्षिण-पक्षिम बंगाल
(c) दक्षिणी सौराष्ट्र
(d) अन्डमान और निकोबार द्वीपसमहु

प्रश्न 89. निम्न्लिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था ?

1. अवन्ती
2. गान्धार
3. कोसल
4. मगध

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 3 और 4
(d) केवल 3 और 4

प्रश्न 90. निम्न्लिखित में से कौन-सा एक, ओज़ोन का अवक्षय करने वाले पदार्थो के प्रयोग पर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग-बाहा करने (फेजिग आउट ) के मुद्दे से सम्बद्ध है ?

(a) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
(b) मॉट्रिनयाल प्रोटोकॉल
(c) क्योटो प्रोटोकॉल
(d) नगोया प्रोटोकॉल

प्रश्न 91. निम्न्लिखित पर विचार कीजिए :

बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप

1. उपमहद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई
2. इस क्षेत्र की स्थापत्यकला में मेहराब और गुंबद बनने की शुरुआत हुई
3. इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद ) राजवंश स्थापित हुआ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, और 3

प्रश्न 92. भारत सरकार ने नीति ( NITI ) आयोग की स्थापना निम्न्लिखित में से किसका स्थान लेने के लिए की है ?

(a) मानव अधिकार आयोग
(b) वित्त आयोग
(c) विधि आयोग
(d) योजना आयोग

प्रश्न 93. आम तौर पर समाचारो में आने वाला रियो+20 (Rio+20) सम्मेंलन क्या है ?

(a) यह धारणीय विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन है
(b) यह विश्व व्यापर संगठन की मंत्रीवर्गीय (मिनिस्ट्रियल) बैठक है
(c) यह जलवायु परिवर्तन पर अन्तर-सरकारी पैनल (इंटर-ग्वर्मेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज) का सम्मेलन है
(d) यह जैव विविधता पर कन्वेंशन के सदस्य देशों का सम्मेलन है

प्रश्न 94. निम्न्लिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।
2. प्रधानमंत्री, सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।

उपयुर्क्त कथनो में से कोन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 95. गोल्डीलॉक्स जोन (Goldilocks Zone)' शब्द निम्न्लिखित में से किसके सन्दर्भ में अक्सर समाचारो में देखा जाता है ?

(a) भूपृष्ठ के ऊपर वासयोग्य मण्डल की सीमाएँ
(b) पृथ्वी के अंदर का वह क्षेत्र, जिसमे शेल गैस उपलब्ध है
(c) वाहा अन्तरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज
(d) मूलयवान धातुओं से युक्त उल्कापिंडो (मीटीओराइट्स) की खोज

प्रश्न 96. इनमे से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजोर तट पर एक अभियान संगठित किया था ?

(a) वी.ओ. चिदम्बरम पिल्लै
(b) सी. राजगोपालाचारी
(c) के. कामराज
(d) ऐनी बेसेंट

प्रश्न 97. इनमे से किसने कृष्णा नदी की सहायक नदी के दक्ष्णिी तट पर एक नएे नगर की स्थापना की और उस देवता के प्रतिनिधि के रूप में अपने इस नए राज्य पर शासन करने का दायित्व लिया जिसके बारे में माना जाता था की कृष्णा नदी से दक्षिण की समस्त भूमि उस देवता की है ?

(a) अमोधवर्ष प्रथम
(b) बल्लाल द्वितीय
(c) हरिहर प्रथम
(d) प्रतापरुद्र द्वितीय

प्रश्न 98. निम्न्लिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू थी।
2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरूधीन तय्यब जी थे।

उपयुर्क्त कथनो में से कोन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 99. 'हरित जलवायु निधि (ग्रीन क्लाइमेट फंड )' के बारे में निम्न्लिखित में से कोन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. यह विकसशील देशो को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बनी है।
2. इसे UNEP, OECD, एशिया विकास बैंक और विश्व बैंतत्वावधान में स्थपित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 100. वर्ष 2014 के लिए इंदिरा गाँधी शान्ति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार निम्न्लिखित में से किस एक को दिया गया था ?

(a) भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र
(b) भारतीय विज्ञानं संस्थान
(c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(d) टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान

UPSC PRE परीक्षा - G.S. Papers (HINDI Medium PDF)

 

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1)

<< Go Back to Main Page