(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा लोक प्रशासन Paper-2- 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC IAS Mains Exam 2017
(PUBLIC ADMINISTRATION ) लोक प्रशासन (Paper-2)


Exam Name: UPSC IAS Mains PUBLIC ADMINISTRATION (लोक प्रशासन) (Paper-1)

Marks: 250

Time Allowed: 3 Hours

खण्ड A

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a ) "सांविधानिकता भारत में प्रशासनिक इमारत का मूलाधार है। " विवेचना कीजिए।
(b ) "मंत्रिमण्डल सचिवाकलय की प्रतिष्ठा और कार्यकरण का प्रधानमंत्री के कार्यालय (पी. एम. ओ. ) से कड़ी चुनौती का सामना होता है। " इस ढृढ़कथन के पक्ष और विपक्ष दोनों पर तर्क दीजिए।
(c) "निर्वाचिंत प्रतिनिधियों के क्षमता - निर्माण की कमी के कारण स्थानीय स्वशासन संस्थाओं की प्रभाविता बाधित होती है। " विस्तार से समझाइए।
(d) "भारत में सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रमों (पी. एस. यू.) को निजी उद्यमों और बहु - राष्ट्रीय निगमों (एम. एन. सी.) से कठिन प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। " समझाइए।
(e) क्या आपके विचार में 'अखिल भारतीय न्यायिक सेवा (ए. आइ. जे. एस. )' नागरिकों को समय पर न्याय उपलब्ध करने में योगदान करेगी ? अपने कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।

प्रश्न 2.

(a) "बाज़ार सुधारों ने भारत के संविधान के आधारिक स्वरूप का अतिक्रमण नहीं किया है। " टिप्पणी कीजिए।
(b) "सिविल सेवाओं में पार्श्विक प्रवेश का विचार भारतीय प्रशासन में ऊर्जा का संचार करेगा। " इसके क्या -क्या संभव लाभ और परिसीमाएँ हैं ?
(c) "अग्रलक्षी शासन और ठीक समय पर कार्यान्वयन (प्रगति ) संघ सरकार की एक नवाचारी परियोजना हैं। " इसके अभिलक्षणों और कार्य - रीतियों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 3.

(a) "दबंग मुख्यमंत्री की उपस्थिति में , राज्य में मंत्रिपरिद की स्थिति घटकर सचिवों के एक निकाय की हो जाती हैं। " उदाहरणों सहित समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
(b) "लोक सेवाओं का भारतीयकरण एक धीमी किन्तु अविरत प्रक्रम हैं। " समझाइए।
(c) "भू -अभिलेखों का डिजिटलीकरण , जिला प्रशासन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक , परंतु अपर्याप्त पूर्व -शर्त हैं। " स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 4.

(a) "अधिकारीतंत्र को पर्यावरणीय सधारणीयता की आवश्यकता और विकास अनिवार्यताओं के बीच एक संतुलन बनाना होता है। " विवेचना कीजिए।
(b) "मुख्य सचिव को प्रायः मुख्यमंत्री का वैकल्पिक व्यक्तित्व (आल्टर ईगो ) कहा जाता है। " राज्य प्रशासन में उनके सम्बन्धो की गत्यात्मकता पर , उदाहरणों के साथ , चर्चा कीजिए।
(c) "भारत में ज़िला नियोजन सिमित ( डी. पी. सी. ) स्थानीय स्वशासन की क्रियाविधि की कजोरतम संरचना रही है। " उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए।

Click Here to Download PDF

(E-Book) UPSC लोक प्रशासन (Public Administration) हिन्दी Papers

Public Administration for UPSC Mains Exams Study Kit

Printed Study Material for IAS PRE cum Mains General Studies

खण्ड B

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(a) '' ग्राम सभा की संस्था का प्रत्यक्ष लोकतंत्र की गाँधीवादी भावना के साथ बहुत कम सम्बन्ध है। '' समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
(b) '' भारत में प्रभावी अभिशासन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारीतंत्र में तकनीकी विशेषज्ञों को अधिक सम्मिलित किए जाने की आवश्यकता है । '' क्या आप सहमत है ? विस्तार से समझाइए।
(c) '' लोक सेवको को अपनी शिकायतों की मीडिया में चर्चा करने से बचना चाहिए । '' इस संदर्भ में, भारत में लोक सेवको को उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र की विवेचना कीजिए।
(d) क्या आपके - विचार में विभिन्न राज्य सरकारों द्धारा पारित लोक सेवा गारन्टी अधिनियम, नागरिक चार्टरों का एक विस्तार है ? कारण बताइए ।
(e) '' लेखा महानियंत्रक (सी. जी. ए.  ) के पद से भारत में लोक वित्त प्रबंधन को सशक्त बनाने की अपेक्षा की जाती है।'' इसके अधिदेश की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 6.

(a) '' लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार सुशासन पहलों को प्रोत्साहित करते है ''। इस सन्दर्भ में, लोक सेवको के द्धारा कुछ ऐसी पहलों की विवेचना कीजिए।
(b) '' वस्तु एवं सेवा कर ( जी. एस. टी.) के क्रियान्वयन ने केन्द्र- राज्य सम्बन्धो में वित्तीयतः एवं राजनीतिकतः दोनों में प्रतिमान परिवर्तन किया है।'' उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए ।
(c) '' सुचना के अधिकार ( आर. टी. आई. ) ने अपनी यात्रा तो शुरू की है, किन्तु यह अपनी मंजिल से बहुत दूर है ।'' टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 7.

(a) '' आपदा तैयारी औरप्रबन्धन भारत में जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण घटक बन गया है । '' उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
(b) वर्तमान आंतरिक परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, क्या 'कानून और व्यवस्था' को भारत के सविधान की समवर्ती सूचि का एक हिस्सा बना दिया जाना चाहिए ? अपनी राय को तर्कसहित प्रस्तुत कीजिए ।
(c) '' यदि भारतीय पुलिस की सरंचना और अभिविन्यासो में आमूलतः रूपान्तरण ला दिए जाएं, तो उसकी छवि में सुधार लाया जा सकता है ।'' क्या आप सहमत है ? विस्तार से समझाइए।

प्रश्न 8.

(a) राज्य और बाजारी बलों के बिच मध्यस्थम् अभिकर्ताओं के रूप में विनियामक आयोगों के समक्ष उभरती चुनौतियों की उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
(b) '' भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए संस्थागत यांत्रिकत्वों और विधिक प्रावधानों के सम्बन्ध में कार्य न करने की नीति भारतीय प्रशासन का एक अभिलक्षण है ।'' समलोचनात्मक  परीक्षण कीजिए।
(c) '' द्वितीयं प्रशासनिक सुधार आयोग ( ए. आर. सी. ) समनुषगिता के सिद्धांत के लिए एक दृढ पक्ष रखता है।'' विस्तार समझाइए ।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

(E-Book) UPSC लोक प्रशासन (Public Administration) हिन्दी Papers

Public Administration for UPSC Mains Exams Study Kit

Printed Study Material for IAS PRE cum Mains General Studies

<< Go Back to Main Page