(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2016 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-3

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2016 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-3



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-3)

Year: 2016

Exam Date: 06-12-2016

1. भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप औपचारिक क्षेत्र में रोज़गार कैसे कम हुए? क्या बढ़ती हुई अनौपचारिकता देश के विकास के लिए हानिकारक है?

2. भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजटिंग अनिवार्य हैं। भारतीय प्रसंग में जेंडर बजटिंग की क्या आवश्यक्ताएँ एवं स्थिति हैं?

3. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पी.एम.जे.डी.वाई.) बैंकरहितों को संस्थागत वित्त में लाने के लिए आवश्यक है। क्या आप सहमत है कि इससे भारतीय समाज के गरीब तबके के लोगों का वित्तीय समावेश होगा? अपने मत की पुष्टि के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिए।

4. ‘स्मार्ट शहरों’ से क्या तात्पर्य है? भारत के शहरी विकास में इनकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। क्या इससे ग्रामीण तथा शहरी भेदभाव में बढ़ोतरी होगी? पी. यू. आर. ए. एवं आर. यू. आर. बी. एन. मिशन के संदर्भ में ‘स्मार्ट गांवों’ के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिए।

5. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एफ. डी. आई. की आवश्यकता की पुष्टि कीजिए। हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों तथा वास्तविक एफ. डी. वाई. के बीच अंतर क्यों है? भारत में वास्तविक एफ. डी. आइ. को बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कदम सुझाइए।

6. भारती संदर्भ में समावेशी विकास में निहित चुनौतियों, जिनमें लापरवाह और बेकार जनशक्ति शामिल है, पर टिप्पणी कीजिए।

7. जल-उपयोग दक्षता से आप क्या समझते हैं? जल-उपयोग दक्षता को बढ़ाने में सूक्ष्म सिंचाई की भूमिका का वर्णन कीजिए।

8. ऐलीलोपैथी क्या है? सिंचित कृषि-क्षेत्रों की प्रमुख फसल पद्धतियों में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।

9. कृषि विकास में भूमि सुधारों की भूमिका की विवेचना कीजिए। भारत में भूमि सुधारों की सफलता के लिए उत्तरदायी कारकों की चिन्हित कीजिए।

10. भारतीय कृषि की प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भरता के मद्देनजर, फसल बीमा की आवश्यकता की विवेचना कीजिए और प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाइ.) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

11. देश में नवीकरणी उर्जा के स्रोतों के संदर्भ में इनकी वर्तमान स्थिति और प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों का विवरण दीजिए। प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल.ई.डी.) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के महत्व की विवेचना संक्षेप में कीजिए।

12. अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रा में भारत की उपलब्धियों की चर्चा कीजिए। इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हुआ है?

13. अतिसूक्ष्म प्रौद्योगिकी (नैनोटेक्नोलाॅजी) 21वीं शताब्दि की प्रमुख प्रौद्योगिकियों में से एक क्यो हैं? अतिसूक्ष्म विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर भारत सरकार के मिशन की प्रमुख विशेषताओं तथा देश के विकास के प्रक्रम में इसके प्रयोग के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

14. बड़ी परियोजनाओं के नियोजन के समय मानव बस्तियों का पुनर्वास एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक संघात है, जिस पर सदैव विवाद होता है। विकास की बड़ी परियोजनाओं के प्रस्ताव के समय इस संघात को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर चर्चा कीजिए।

15. कई वर्षों से उच्च तीव्रता की वर्षा के कारण शहरों में बाढ़ की बारम्बारता बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में बाढ़ के कारणों पर चर्चा करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि पर प्रकाश डालिए।

16. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन.डी.एम.डी.) के सुझावों के संदर्भ में, उत्तराखंड के अनेकों स्थानों पर हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के संघात को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा कीजिए।

17. ‘उग्र अनुसरण’ एवं ‘शल्यक प्रहार’ पदों का प्रयोग प्रायः आतंकी हमलों के विरूद्ध सैन्य कार्यवाही के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कार्यवाहियों के युद्धनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए।

18. ‘‘पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पद्र्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।’’ उपर्युक्त कथन का विश्लेशण कीजिए।

19. दुर्गम क्षेत्र एवं कुछ देशों के साथ शत्रुतापूर्ण संबंधों के कारण सीमा प्रबंधन एक कठिन कार्य है। प्रभावशाली प्रबंधन की चुनौतियों एवं रणनीतियों पर प्रकाश डालिए।

20. गैर-राज्य अभिकर्ताओं द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का विध्वंसकारी गतिविधियों हेतु प्रयोग सुरक्षा के लिए एक बृहद चिंता का विषय है। हाल ही में इनका दुष्प्रयोग किस प्राकर हुआ है? उपर्युक्त खतरे को नियंत्रित करने के लिए प्रभावकारी सुझाव सुझाइए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page