(आई. ए. एस. प्लैनर) संघ लोक सेवा आयोग क्या है ?

IAS Exam HINDI Planner

 संघ लोक सेवा आयोग क्या है ?

ऐतिहासिक पृष्टभूमि-भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान राष्ट्रवादियों ने जो राजनीतिक आन्दोलन चलाया उसकी एक प्रमुख मांग थी की लोक सेवा आयोग में भर्ती भारत में हो ,क्योंकि तब इसकी परीक्षा इंग्लैंड में हुआ करती थी।प्रथम लोक सेवा आयोग की स्थापना अक्तूबर 1926 को हुई।आज़ादी के बाद संवैधानिक प्रावधानों के तहत 26 अक्तूबर 1950 को लोक आयोग की स्थापना हुई।इसे संवैधानिक दर्जा देने के साथ साथ स्वायत्ता भी प्रदान की गयी ताकि यह बिना किसी दबाव के योग्य अधिकारियों की भर्ती क़र सके।इस नव स्थापित लोक सेवा आयोग को संघ लोक सेवा आयोग नाम दिया गया।

संवैधानिक प्रावधान-यह एक संवैधानिक संस्था है क्योकि इसकी स्थापना संविधान के अनुछेद 315 के अंतर्गत हुई है।सामान्यता आयोग में अध्यक्ष सहित 9 से 11 सदस्य होते है,संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवको की भर्ती के लिए मुख्य संस्था है जो केन्द्र एवं केन्द्र शासित प्रदेशो में विभिन्न प्रशासनिक परीक्षाओं का आयोजन करता है।

आयोग विभिन्न सेवाओ के लिए लगभग दर्जन भर परीक्षाओ का आयोजन करता है,जैसे अभियांत्रिकी,चिकित्सा,वन सेवा आदि।

  1. भारतीय अभियांत्रिकी सेवा
  2. भारतीय आर्थिक और सांख्यिकी सेवा
  3. भूगर्भ सेवा
  4. विशिष्ट श्रेणी रेलवे प्रशिक्षु सेवा
  5. संयुक्त चिकित्सा सेवा
  6. केंद्रीय पुलिस सेवा
  7. संयुक्त रक्षा सेवा .
  8. राष्टीय रक्षा सेवा

वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षाओ के माध्यम से 24 सेवाओ के लिए अभ्यर्थियों का चुनाव करता है इसमें से सबसे चर्चित भारतीय प्रशासिनिक भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा है।

 

Printed Study Material for UPSC IAS Exams

Online Coaching for IAS PRELIMS Exam

 

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें