(आई. ए. एस. प्लैनर) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

https://iasexamportal.com/images/upsc.JPG

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

अखिल भारतीय सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा (I.A.S.) सर्वोच्च स्थान रखती है प्रत्येक वर्ष करीब एक हज़ार रिक्तियों में से वही अभ्यर्थी (CANDIDATE) I.A.S. के लिए चुने जाते हैं जिनका रैंक 100 के नीचे रहता है। IAS अधिकारी सरकार (केन्द्र एवं राज्य) में महत्वपूर्ण ओहदों पर कार्य करते है। प्रारंभिक चरण में नियुक्ति के तुरंत बाद इन्हें अनुमंडल या जिलों में नियुक्त किया जाता है इसके बाद पदोन्नत (Promotion) होते होते ये राज्यों में विभागीय सचिव के पदों तक पहुंचते है।

एक आई ए एस अधिकारी अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि का लगभग आधा समय राज्यों में बिताता है उसके बाद वह केंद्र में अपनी सेवाएँ देता है।

राज्य में सर्वोच्च पद मुख्य सचिव का होता है जिस पर IAS की ही नियुक्ति होती हैं जबकि केंद्र में कैबिनेट सचिव का । कैबिनेट सचिव सम्पूर्ण भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था का सबसे वरिष्ट अधिकारी होता है!!

Printed Study Material for UPSC IAS Exams

Online Coaching for IAS PRELIMS Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें